देवली उनियारा विधानसभा में समरावता प्रकरण में कानून व्यवस्था फेल रही। इसकी जिम्मेदारी काे लेकर भास्कर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन से बात की। उन्हाेंने कहा कि मतदान कक्ष के बाहर की घटना थी।ईवीएम आदि से छेड़छाड़ नहीं हुई है। ऐसे में मतदान प्रभावित नहीं हुआ है। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आईजी - डीआईजी स्तर की थी ताे और उन्हें इस पर काॅल लेना था। क्या हुआ ये सभी काे पता है। बहरहाल इस केस में गिरफ्तारी हाे चुकी है अब आगे कानून अपना काम करेगा
थप्पड़कांड पर पहली बार बोले राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी:घटना मतदान कक्ष के बाहर हुई, इसलिए हमारी कमी नहीं, कानून व्यवस्था के लिए पुलिस जिम्मेदार
