बालोतरा के प्राचीन सनातन तीर्थ स्थल खेड़ के श्री रणछोड़ राय मंदिर में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य अन्नकूट मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में श्रद्धालुओं के लिए 108 प्रकार के विशेष व्यंजनों का महाभोग तैयार किया गया है। सुबह 11 बजे महाभोग की आरती के बाद दिनभर श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया जाएगा। हजारों किलों प्रसादी का वितरण मेले में जिले सहित आस-पास के गांव और कस्बों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। अन्नकूट प्रसादी को भक्तों में सुचारू रूप से वितरित करने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन और प्रसादी वितरण के लिए रेलिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शन प्रक्रिया व्यवस्थित बनी रहे। रंग-बिरंगी रोशनी में सजी तीर्थ भूमि मेले की पूर्व संध्या पर रणछोड़ राय मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिसने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेले में हॉट बाजार का भी आयोजन किया गया है, जहां विभिन्न प्रकार के पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं। मेला स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम प्रशासन द्वारा मेले में सुरक्षा और यातायात की उचित व्यवस्था की गई है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। रिपोर्ट रामलाल बोराणा बालोतरा
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Year Ender 2024: इस साल Dzire से लेकर Amaze तक लॉन्च हुई ये SEDAN Cars, लोगों के दिल में बनाई जगह
Sedan Launches 2024 साल 2024 भारतीय ऑटो बाजार के लिए काफी सही रहा। इस साल कई गाड़ियां भारत में...
Bihar CM रहे, Nitish Kumar, Lalu Yadav के गुरु Karpoori Thakur के किस्से| Saurabh Dwivedi| Kitabwala
Bihar CM रहे, Nitish Kumar, Lalu Yadav के गुरु Karpoori Thakur के किस्से| Saurabh Dwivedi| Kitabwala
नगर अमानगंज के वार्ड नंबर 11 में चल रही श्रीमद् भागवत कथा कथा सुनने सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे लोग कथा के चोथे दिन कथावाचक महाराज ने भगवान कृष्ण अवतार के बारे में किया व्याख्यान
पन्ना जिले के अमानगंज नगर के वार्ड नंबर 11 में बीते दिनों भागवत...
સ્પામ કોલ ઓટોમેટીક બ્લોક થઈ જશે, Truecaller લાવી રહ્યું છે ફીચર, નવી એપ લોન્ચ
Truecaller એ iOS ડિવાઇસ માટે એક નવી એપ લોન્ચ કરી છે. સમગ્ર વિશ્વમાં મોટી સંખ્યામાં લોકો...
હડાદ નજીક જીપની ટક્કરે એક વ્યક્તિનું મોત : 3 વ્યક્તિઓ ઘાયલ
હડાદ નજીક જીપની ટક્કરે બાઇક સવારનું મોત નિપજ્યું હતું. સાબરકાંઠા જીલ્લાના કલછાવાડાના રહેવાસી...