बाड़मेर, बच्चों की सुरक्षा, खुशियाँ एवं उज्ज्वल भविष्य की सुनिश्चितता करना जरूरी है। वे देश और समाज का भविष्य है। उक्त बात सोसायटी टू अपलिफ्ट रूरल इकोनॉमी (श्येार) बाड़मेर द्वारा केयर्न फाउंडेशन के सौजन्य से संचालित डेयरी विकास एवं पशुपालन परियोजना के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भादरूणा ढाणी (विष्णुगढ़) में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम के आयोजन पर बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं श्योर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के बच्चों के विचार और आदर्श आज भी बच्चों और युवाओं को प्रेरित करते हैं। शर्मा ने उपस्थित समुदाय से आह्वान करते हुए कहा कि आज हम अपने बच्चों को उनकी सामाजिक एवं आर्थिक दशा की परवाह किये बिना जैसी देखभाल, शिक्षा, प्यार देंगे, वैसा ही देश का भाग्य बनेगा। उक्त अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण अतिथियों के कर कमलों द्वारा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम प्रबंधक हनुमान राम चौधरी ने उपस्थित अतिथियों बच्चों एवं ग्रामीणों का स्वागत करते हुए एवं दिवस के उद्देश्य की स्पष्टता करते हुए कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, उन्हें जैसे बनायेंगे वैसे बनेंगे। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों का बचपन अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। बहुत से बच्चे तकनीकी दुनिया, सोशल मीडिया, स्मार्ट फोन, कम्प्यूटर के दुष्प्रभाव मे फंसने के साथ स्कूल व प्रवेश परीक्षाओं की कड़ी प्रतिस्पर्धा, अधिक होमवर्क, बस्ते का बोझ, भविष्य की चिंताये उन्हें बचपन से दूर करती है। चौधरी ने कहा कि आज का दिन समस्याओं और चुनौतियों से बाहर निकालने के लिए संकल्प का दिन है। हमें बच्चों के मन, विचार और भावनाओं का सम्मान कर अच्छे संस्कार देने चाहिए। उक्त अवसर पर बोलते हुए प्रधानाध्यापक बाबूराम विश्नोई ने कहा कि बच्चों का बचपन ही उनके जीवन की सबसे कीमती धरोहर है। उन्होंने कहा कि हम बच्चों के लिए एक ऐसी दुनिया बनायंे, जहाँ बच्चे आगे बढ़ सके, शोषण मुक्त हो सके। विश्नोई ने कहा कि ऐसे समाज का निर्माण हो जहां बच्चे बाल श्रम, बालविवाह, बालयोन शोषण, बाल तस्करी जैसे अपराध कतई नहीं हों, पूरी आजादी के साथ बच्चे अपनी आजादी जी सके। उक्त अवसर पर बच्चों की भाषण, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, एकल गीत आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालों को आमंत्रित अतिथियों द्वारा परितोषित वितरण किया गया। अतिथियों एवं प्रबुद्धजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर कर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप बैग वितरण किया गया। सहायक परियोजना समन्वयक माला राम चौधरी, ग्रामीण कार्यकर्ता छगन देवी, भागवंती कुमारी, वार्ड पंच पूनमा राम विश्नोई, समूह अध्यक्ष द्रौपदी देवी विश्नोई, अध्यापक, रायमल राम चौधरी, संजय कुमार बैरवा, अनिल विश्नोई, प्रकाश कुमार, सुराराम, मालाराम चौधरी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में 35 बालिकाओं व महिलाओं सहित 88 संभागीयो ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रायमल राम चौधरी ने किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Launch से पहले लीक हो गई Mahindra XEV 7e की फोटो, XUV 700 के Electric Version की क्या मिली जानकारी, पढ़ें खबर
Mahindra की ओर से हाल में ही दो नई Electric SUVs को ही लॉन्च किया गया है। इसी क्रम में कंपनी...
Vaginal Wash का इस्तेमाल करने से पहले जान लें क्या हैं इसके फायदे और नुकसान
वजाइना की गंध को दूर करने और उसे साफ रखने के लिए कई लोग सुगंधित पाउडर या साबुन का भी इस्तेमाल...
1962 વાનને સફળતાનાં પાંચ વર્ષ પૂરા થતા પશુ હોસ્પિટલ ખાતે ઉજવણી કરાઈ
1962 વાનને સફળતાનાં પાંચ વર્ષ પૂરા થતા પશુ હોસ્પિટલ ખાતે ઉજવણી કરાઈ
Madhya Pradesh Oath Ceremony Updates: Mohan Yadav ने शपथ ग्रहण से पहले की पूजा-अर्चना | Aaj Tak
Madhya Pradesh Oath Ceremony Updates: Mohan Yadav ने शपथ ग्रहण से पहले की पूजा-अर्चना | Aaj Tak