बाड़मेर। भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व का कार्यक्रम पिछले कई दिनों से चल रहा है। उसी के निमित्त हर मंडल के संगठन संरचना प्रभारी बनाए गए हैं। बाड़मेर गादान मंडल के संगठन संरचना प्रभारी तथा जिला मंत्री ललित बोथरा ने कहा कि आज शुक्रवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में बाड़मेर विधानसभा के सभी 6 मंडल के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मंडल प्रभारी ललित बोथरा ने गादान के सभी 17 शक्ति केंद्र के संगठन संरचना प्रभारी की नियुक्ति की। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने कहा कि शक्ति केदो के संगठन प्रभारी बूथ स्तर पर जाकर बूथ अध्यक्ष तथा समितियां का गठन करेंगे। प्रत्येक बूथ समिति पर 11 लोगों की टीम बनाई जाएगी जिसमें तीन महिलाओं का होना अनिवार्य है। पालीवाल कहा कि बूथअध्यक्ष सभी की सहमति से सचिव, लाभार्थी संयोजक, व्हाट्सएप संयोजक तथा मन की बात कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त करेगा। दिलीप पालीवाल ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा का संगठन पर्व का कार्यक्रम चल रहा है इसी के नियमित 20 नवंबर तक सदस्य बनाने का कार्यक्रम चलेगा। पालीवाल ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव हासिल कर चुकी है। हम सब कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व तथा गौरव की बात है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले समय में नगर परिषद तथा पंचायत के चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। जिला महामंत्री रणवीर सिंह भादू ने शीघ्र ही बूथो के गठन की बात कही । उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रूप से संगठन की सभी बैठकों में भाग लेने के लिए कहा।बाड़मेर विधानसभा के सभी मंडलों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला मंत्री तथा संगठन संरचना संयोजक ललित बोथरा ने सभी शक्ति केंद्र के संगठन संरचना प्रभारी से जल्दी ही बूथ स्तर की कार्यकारिणी गठन के लिए निवेदन किया। उन्होंने सभी संयोजकों से आपसी सहमति से गठन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बूथ के गठन में सभी जातियों का समावेश हो कोई भी जाति या समुदाय अछूता न रहे इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे । जिला कोषाध्यक्ष मूल सिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के विधान के अनुरूप बूथ के गठन की बात कही। उन्होंने सभी नवनियुक्त शक्ति केंद्र के संगठन प्रभारी को बधाई देते हुए तय सीमा में बूथ के गठन की बात कही। उक्त मंडल कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल, जिला महामंत्री रणवीर सिंह भादू, जिला मंत्री ललित बोथरा, जिला कोषाध्यक्ष मूल सिंह राजपुरोहित, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता चौहान, जिला प्रवक्ता रमेश सिंह इंदा , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महंत राजू दास भील, मंडल अध्यक्ष चंपत सिंह भंवरिया , डालूराम , दाउलाल कुमावत , सवाई सिंह राठौड़, भोपाराम सारण, नगर मंडल महामंत्री आनंद पुरोहित, मांगीलाल जैन, हरि सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
শক্তিপীঠ কামাখ্যা ধামত উখল মাখল পৰিবেশ।
শক্তিপীঠ কামাখ্যা ধামত উখল মাখল পৰিবেশ।
104 વર્ષના કિશોરબા સોલંકીએ સુતારી મહિસાગર ખાતે પોતાના પૌત્રોના સહારે મતદાન કર્યુ,
104 વર્ષના કિશોરબા સોલંકીએ સુતારી મહિસાગર ખાતે પોતાના પૌત્રોના સહારે મતદાન કર્યુ,
मुंबई येथे भाजपा आ मुटकुळे यांनी भाजपाचे प्रदेशाध्यक्ष बावनकुळे यांची घेतली भेट
आज मुंबई येथे प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे साहेब यांच्या उपस्थितीत व हिंगोली...
Assam Rifles Children day
ASSAM RIFLES ORGANISE CHILDREN'S DAY CELEBRATION AT ASSAM RIFLES HIGH SCHOOL, LOKRA
...
Monsoon Session 2023: रेलवे के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं, वैष्णव बोले 'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग'
दिल्ली, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के निजीकरण की सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए बुधवार को...