केंद्र ने वायनाड लैंडस्लाइड को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से इनकार कर दिया है। इसको लेकर 10 नवंबर को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केरल सरकार को लेटर लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि SDRF-NDRF के मौजूदा दिशा-निर्देशों के तहत किसी भी आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का कोई प्रावधान नहीं है।अगस्त में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर वायनाड लैंडस्लाइड को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की थी। इसके अलावा राहुल गांधी ने भी 7 अगस्त को लोकसभा में यही मांग की थी।दरअसल, वायनाड में 29 जुलाई की रात करीब 2 बजे और 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में लैंडस्लाइड हुए थे। इसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि वायनाड लैंडस्लाइड से हुई तबाही के बावजूद भाजपा सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से इनकार कर रही है। यह केवल लापरवाही नहीं है, यह उन लोगों के साथ अन्याय है, जिन्होंने अकल्पनीय नुकसान झेला है। वायनाड के लोग इससे बेहतर के हकदार हैं।प्रियंका ने कहा कि PM मोदी ने त्रासदी के समय वायनाड का दौरा किया था और उन्होंने तबाही के असर को खुद देखा। फिर भी उनकी सरकार राजनीति कर रही है और सहायता रोक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ भी ऐसा ही किया गया, जब वे बहुत संकट में थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Weather Update Himachal: हिमाचल में बेरहम मानसून, 25 अगस्त तक भारी बारिश का Yellow Alert |Heavy Rain
Weather Update Himachal: हिमाचल में बेरहम मानसून, 25 अगस्त तक भारी बारिश का Yellow Alert |Heavy Rain
এহেজাৰ টকাৰ বাবে নিজ বন্ধুক হত্যা।
মাত্ৰ এহেজাৰ টকাৰ বাবে কলম কটা দাৰে গোবিন গড় নিজ বন্ধু প্ৰবীন মাঝিক হত্যা...
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के प्रकरण मे प्रभावी कार्यवाही* *• गिरफ्तारीः- प्रकरण मे वांछित 6 माह से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया की थानाधिकारी पुलिस थाना देईखेड़ा के...
Assembly Election Results: चुनावी प्रचार के दौरान फिसली नेताओं की जुबान, जमकर हुए Viral | Aaj Tak
Assembly Election Results: चुनावी प्रचार के दौरान फिसली नेताओं की जुबान, जमकर हुए Viral | Aaj Tak
ट्रम्प ने कमला हैरिस पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया:लिखा था- उन्होंने कामयाबी के लिए शारीरिक संबंध बनाए
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर...