विधानसभा उप चुनाव के दौरान एसडीएम के थप्पड़ मारने के मामले में नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में टोंक जिले के देवली-उनियारा क्षेत्र से लेकर जयपुर में सचिवालय तक हंगामा होता रहा। मीणा की गिरफ्तारी के बाद समरावता व आसपास के कुछ गांवों में समर्थकों ने विरोध में उपद्रव किया और कई वाहनों में आग लगाने के साथ ही टोंक-सवाई माधोपुर नेशनल हाइवे पर पुलिस पर पथराव कर दिया, टायर जलाकर रास्ता रोका।पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग कर उनको खदेड़ा। टोंक-सवाईमाधोपुर हाईवे 116 पर अलीगढ़ के पास रास्ता रोका। उपद्रवियों ने नरेश को गिरफ्तार कर ले जाते समय रास्ते में वाहन पर पथराव कर कांच तोड़ दिए। आगजनी में 30 से ज्यादा वाहन और कई घर जल गए। ग्रामीण और 14 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 60 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इधर, सचिवालय में आरएसएस एसोसिएशन के बैनर तले राजस्थान प्रशासिक सेवा के अधिकारियों ने पेनडाउन हड़ताल की और गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे। शाम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात के लिए पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
श्रीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 96 एपिसोड को हर्षोल्लास से सुना- चुघ
श्रीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय...
घोटालेबाजों को बचाने के लिए गए, क्या कोलकाता भी जाएंगे… बीजेपी ने राहुल-प्रियंका पर बोला हमला
भाजपा ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा मुदा घोटाले में राज्य के मुख्यमंत्री...
हरियाणा की BJP सरकार पर Rahul Gandhi ने साधा निशाना | Haryana Assembly Election | Congress | Aaj Tak
हरियाणा की BJP सरकार पर Rahul Gandhi ने साधा निशाना | Haryana Assembly Election | Congress | Aaj Tak
સંતરામપુર ખિલખિલાટ વાનની ઉતમ કામગીરી સામે આવી
સંતરામપુર ખિલખિલાટ વાનની ઉતમ કામગીરી સામે આવી