भाजपा ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा मुदा घोटाले में राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर मुकदमा चलाने की अनुमति देने के लिए उन्हें धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी परिवार से सवाल भी पूछे हैं। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार के पदचिन्हों पर चलते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुदा) में चार हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। इससे पहले गांधी परिवार ने भी नेशनल हेराल्ड मामले में इसी तरह से घोटाला किया था, जो पांच हजार करोड़ रुपए का था, जिस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों जमानत पर हैं। संबित पात्रा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर मुकदमा चलाने की अनुमति देने के लिए राज्यपाल को धन्यवाद कहते हुए कहा कि पहले इस तरह की अनुमति मांगने की फाइल पर गवर्नर बैठ जाया करते थे, मनमोहन सिंह के कार्यकाल में राजनीतिक कारणों से इस तरह के मामलों में मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। लेकिन, कर्नाटक में मुदा भूमि घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ राज्यपाल ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए राज्यपाल धन्यवाद के पात्र हैं। मोदी सरकार में किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जाता है। इसके पीछे की पटकथा क्या है, सभी को पता है। राज्यपाल के इस फैसले से साफ हो गया है कि सिद्धारमैया और उनके परिवार ने लैंड अलॉटमेंट में घोटाला किया है। संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, तो, क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कोलकाता जाएंगे? कर्नाटक के घोटाले और पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के मामले को लेकर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस और टीएमसी के सांसदों ने संविधान की प्रति लेकर संसद सदस्यता की शपथ ली थी। लेकिन, किस प्रकार से इंडी गठबंधन के नेताओं और उनकी राज्य सरकारों द्वारा संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है, यह पश्चिम बंगाल और कर्नाटक दोनों जगह देख रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MCN NEWS| वैजापूर ते सिंदखेडराजा जिजाऊ रथ यात्रा रवाना
MCN NEWS| वैजापूर ते सिंदखेडराजा जिजाऊ रथ यात्रा रवाना
મંજીપુરા વિસ્તારમાં આવેલ જલારામનગર સોસાયટીમાં નવરાત્રી ની ઉજવણી.
નડિયાદ તાલુકાના મંજીપુરા ગામના વિસ્તારમાં આવેલ જલારામનગર સોસાયટીમાં નવરાત્રીનો તહેવાર ખૂબ જ આનંદ...
PM Visit Egypt: अल हकीम मस्जिद का दौरा, भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि...पढ़ें मिस्त्र में पीएम मोदी का शेड्यूल
PM Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा के बाद 24 जून शनिवार...
माजी खासदार शिवारात तर विद्यमान खासदार थेटरात?...
माजी खासदार शिवारात तर, विद्यमान खासदार थेटरात?....
Jio ने पेश किया नया अनलिमिटेड 5G प्लान, 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा फ्री OTT सब्सक्रिप्शन; जानें कीमत
Jio Rs 909 Recharge Plan रिलायंस जियो की वेबसाइट के अनुसार 909 रुपये का एंटरटेनमेंट प्लान...