राजस्थान की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर वोटिंग के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद टोंक जिले के समरावता गांव में देर रात बवाल देखने को मिला। पुलिस ने नरेश मीना को एक बार गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन, मीना के समर्थक देर रात छुड़ा ले गए। ऐसे में नरेश मीना की गिरफ्तारी को लेकर एसपी बृजेंद्र सिंह भाटी का बयान सामने आया है।टोंक जिले के एसपी ने नरेश मीना की गिरफ्तारी और देर रात हुए बवाल को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि इस मामले गिरफ्तारियां हुई हैं, नरेश मीना की हम तलाश कर रहे है। स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच के बाद पूरी डिटेल शेयर करेंगे।देवली- उनियारा विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना ने एरिया मजिस्ट्रेट (एसडीएम मालपुरा) अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद देर रात धरना स्थल पर हंगामा व पथराव हो गया। नरेश मीना समरावता गांव में फर्जी वोटिंग को लेकर धरने पर बैठे थे। रात्रि करीब 9 बजे पुलिस प्रशासन निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना को गिरफ्तार करने गांव पहुंचे। जहां पर प्रदर्शन कर रहे नरेश मीना व समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
तहसीलदार एवं कार्यवाहक जनपद सीईओ की निगरानी में खोली गई कुआं ताल मंदिर की दान पेटी 3लाख 96 हजार 620 रुपए प्राप्त
हुई राशि होगा मंदिर का निर्माण
पन्ना जिले के पवई विधानसभा अंतर्गत आने वाली बनौली ग्राम पंचायत के कुआं ताल में...
Indigo Benefits Due To Vistara Issues | Aviation का सबसे Best Pick है Interglobe Aviation?
Indigo Benefits Due To Vistara Issues | Aviation का सबसे Best Pick है Interglobe Aviation?
કચ્છનું સ્મૂર્તિવન બન્યું પ્રવાસીઓનું આકર્ષણનું કેન્દ્ર
કચ્છનું સ્મૃતિવન બન્યું પ્રવાસીઓના આકર્ષણનું કેન્દ્ર : છેલ્લાં 4 મહિનામાં દેશ વિદેશના અંદાજે 2...
કાંકરેજના માંડલા મુકામે ગ્રામ પંચાયત કચેરીના બોરના કેબલ વાયરની ચોરી
કાંકરેજના માંડલા મુકામે ગ્રામ પંચાયત કચેરીના બોરના કેબલ વાયરની ચોરી
गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
नई दिल्ली, मोदी सरनेम मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा...