डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर थमने से पहले सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ चौरासी क्षेत्र में रहे। दोनों ही नेताओं ने कुआं में बीजेपी प्रत्याशी कारीलाल ननोमा के समर्थन में सभा को संबोधित कर कांग्रेस और बीएपी पर निशाना साधा। इसी सभा में सीएम भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में एक बीजेपी नेता ने ऐसा विवादित बयान दे डाला, जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ हैदरअसल, बडगामा ग्राम पंचायत के सरपंच कांतिलाल ने भारत आदिवासी पार्टी की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए आदिवासी समाज की लड़कियों की शादी मुस्लिम समाज से नहीं होने देने की बात कही। सरपंच कांतिलाल ने मंच से ऐलान करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की लड़कियों की शादी मुस्लिम समाज से नहीं होगी। आदिवासी समाज को बरगलाने वाले ऐसे लोगों को मार देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि राजकुमार रोत ने लोकसभा चुनाव से पहले बयान जारी करते हुए कहा था कि आदिवासी लड़कियों की शादी मुस्लिम समाज के लड़कों के साथ करना चाहिए। जिसके जवाब में अब सरंपच ने कहा कि राजस्थान में आदिवासी लड़कियों की शादी मुस्लिमों से कराने वालों को मार डालना चाहिए।सरपंच का बयान सामने आने के बाद सांसद राजकुमार रोत ने तीखा हमला बोलते हुए कांतिलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। सांसद रोत ने सरपंच का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि चौरासी उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल की सभा में बीजेपी के एक पदाधिकारी ने भरे मंच से मुझे मारने की धमकी दी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को खुली छूट दी है कि मार दो, उड़ा दो, रास्ते से हटा दो। कई अन्य पदाधिकारियों ने भी अमर्यादित भाषा का उपयोग किया है। प्रशासन तत्काल कार्यवाही करें और मुझे व बीएपी के किसी भी पदाधिकारी के साथ कुछ होता है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री जिम्मेदार
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મહેસાણા LCBએ કડી મામલતદાર પાર્કિગમાંથી ચોરાયેલા બાઇક સાથે તસ્કરને નંદાસણથી દબોચ્યો
મહેસાણા : કડી તાલુકામાં મહેસાણા LCB ટીમના માણસો પેટ્રોલીગ પર હતા એ દરમિયાન બામતી આધારે નંદાસણ પુલ...
মঙলদৈ জিলা কৰ্মচাৰী পৰিষদৰ তিনি ঘণ্টীয়া অৱস্থান ধৰ্মঘট
মঙলদৈ জিলা কৰ্মচাৰী পৰিষদৰ তিনি ঘণ্টীয়া অৱস্থান ধৰ্মঘট
कैमरा मास्टर Tecno Camon 30 5G की आज लाइव होगी पहली सेल, साथ में Free मिलेगी Smartwatch; फटाफट चेक करें दाम
फोटोग्राफी के लिए एक बढ़िया फोन खरीदना चाह रहे हैं तो हाल ही में लॉन्च हुए Tecno Camon 30 5G को...
સાવરકુંડલામાં શિવજીની રુદ્ર ગણની ટોળી સાથે નીકળી પાલખીયાત્રા
સાવરકુંડલામાં શિવજીની રુદ્ર ગણની ટોળી સાથે નીકળી પાલખીયાત્રા