बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाया है। बीजेपी ने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission) को महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra Election) के लिए राहुल गांधी को प्रचार के दौरान झूठ बोलने से रोकना चाहिए। वहीं बीजेपी ने महाराष्ट्र में दिए गए भाषण के एक हिस्से का हवाला देते हुए चुनाव आयोग से राहुल गांधी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कार्रवाई करने की मांग की है। सोमवार को चुनाव आयोग को दी शिकायत में बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी ने अन्य राज्यों पर महाराष्ट्र राज्य से कथित अवसरों को चुराने और छीनने का झूठा आरोप लगाया है। आयोग को दी गई चिट्ठी में बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी के ये दावे गलत है कि एप्पल के आईफोन और बोइंग हवाई जहाज महाराष्ट्र की जगह अन्य राज्यों में बनाए जा रहे हैं।केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने कहा कि आज बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला और उनको यह बताया कि महाराष्ट्र के चुनाव में 6 नवंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उन्होंने फिर झूठ बोलने का प्रयास किया। राज्यों को आपस में लड़ाने का प्रयास किया और संविधान को लहराकर फिर झूठ बोला कि बीजेपी संविधान को नष्ट करने वाली है। संविधान को तोड़ने वाली है। संविधान को समाप्त करने वाली है। ये एकदम झूठा प्रचार है। इसको रोका जाना चाहिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MP News: रीवा में पतंग के मांझे से कटी ITI छात्र की गर्दन, 90 टांके लगे, हालत गंभीर
रीवा शहर में पतंग के चाइनीज मांझे से ITI छात्र की गर्दन कट गई। बाइक चलाते समय अचानक हुए हादसे के...
શ્રીલંકાએ આઠ વર્ષ પછી એશિયા કપ જીત્યો, ફાઇનલમાં પાકિસ્તાનને હરાવ્યુ
એશિયા કપ T20 ટૂર્નામેન્ટની ફાઈનલ મેચ દુબઈ ઈન્ટરનેશનલ સ્ટેડિયમમાં રમાઈ હતી. ટાઈટલ મેચમાં...
Manipur Violence: मणिपुर पर चर्चा की मांग हुई खारिज, विपक्षी सदस्यों ने संसद पैनल की बैठक से किया वॉकआउट
नई दिल्ली, मणिपुर में कुकी और मैइती समुदाय के बीच अभी भी हिंसा जारी है। इस हिंसा के कारण अब तक कई...
25 साल से विधायक Kawasi Lakhma की सीट पर सेंध मार सकते हैं ये कम्युनिस्ट नेता? Sukma | Chhattisgarh
25 साल से विधायक Kawasi Lakhma की सीट पर सेंध मार सकते हैं ये कम्युनिस्ट नेता? Sukma | Chhattisgarh
Infosys Q4 Results Big Update | कल आएंगे Q4 नतीजें, Mega Deals का Stock पर कैसा होगा असर?|Q4 Results
Infosys Q4 Results Big Update | कल आएंगे Q4 नतीजें, Mega Deals का Stock पर कैसा होगा असर?|Q4 Results