अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की एक और साजिश का खुलासा हुआ है। मामले में अमेरिकी खुफिया विभाग ने फरहाद शकेरी नाम के ईरानी नागरिक पर आरोप लगाए हैं।FBI के मुताबिक फरहाद शकेरी एक ‘ईरानी एसेट’ है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स (IRGC) का मेम्बर है । फरहाद को 7 अक्टूबर को ईरान सरकार ने ट्रम्प की हत्या प्लान बनाने का काम सौंपा था। FBI का कहना है कि इसके लिए IRGC ने समयसीमा भी तय की थी।अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक बी गारलैंड का कहना है, "न्याय विभाग ने ईरानी सरकार के एक एसेट को गिरफ्तार किया है, इस एसेट को ट्रम्प सहित कई अमेरिकी नेताओं की हत्या करवाने के लिए एक आपराधिक नेटवर्क चलाने का काम सौंपा गया था।"एफबीआई के डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे का कहना है कि ईरान लगातार अमेरिकी नागरिक, नेताओं और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। IRGC ने अपराधियों के साथ मिलकर हमारे लोगों पर हमले की साजिश रची है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमेरिका ने IRGC को आतंकी संगठन घोषित कर रखा है।उधर, ईरान ने ट्रम्प की हत्या की साजिश के इन आरोपों को झूठा बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा, "ईरान वर्तमान या किसी भी पूर्व अमेरिकी अधिकारी को निशाना बनाने के आरोपों को सिरे से खारिज करता है।"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
পূৱ মাজুলী বনগাঁৱত জাপানী কাৰাটে প্ৰশিক্ষাৰ্থী সকলক বেলট প্ৰদান । উপস্থিত বিৰেন শইকীয়া
পূৱ মাজুলী বনগাঁৱত জাপানী কাৰাটে প্ৰশিক্ষাৰ্থী সকলক বেলট প্ৰদান । এই অনুষ্ঠানত উপস্থিত ...
Adhir Ranjan Chowdhury ने CM Yogi पर साधा निशाना, कहा- तानाशाही दबंग की तरह करते हैं बात | Aaj Tak
Adhir Ranjan Chowdhury ने CM Yogi पर साधा निशाना, कहा- तानाशाही दबंग की तरह करते हैं बात | Aaj Tak
આદિવાસી સમાજના ધારાસભ્ય પર થયેલા હુમલા વિરુદ્ધમાં સુરતશહેર કોંગ્રેસદ્વારા આવેદનપત્ર પાઠવવામાં આવ્યું
આદિવાસી સમાજના ધારાસભ્ય પર થયેલા હુમલા વિરુદ્ધમાં સુરતશહેર કોંગ્રેસદ્વારા આવેદનપત્ર પાઠવવામાં...
SEBI ने निवेशकों को दी चेतावनी, Midcap-Small Cap में सावधान रहने की जरूरत, बबल जैसी स्थिती | News
SEBI ने निवेशकों को दी चेतावनी, Midcap-Small Cap में सावधान रहने की जरूरत, बबल जैसी स्थिती | News
विधायक ने बूंदी विधानसभा क्षेत्र के लिए दी 1 करोड़ 38 लाख की सौगात
बूंदी। बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने विधायक कोष से प्रथम बार में 1 करोड़ 55 लाख की स्वीकृति जारी...