कृष्ण काल से चले आ रहे गोपाष्टमी महोत्सव पर आज, शनिवार को गोपाष्टमी महोत्सव बड़ी धूम-धाम के साथ प्रदेशभर में मनाया जा रहा हैl पिंजरापोल गोशाला में इस मौके पर हजारों के संख्या में महिलाओं ने गौ पूजा अर्चना की। यहां मेले सा माहौल नजर आया। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गौ पूजा की। इसके साद यहां राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने प्रदेश की खुशहाली और शांति के लिए हवन में आहुति दी। गौ पूजन करने के बाद राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यहां मेले में लगाई गई प्रदर्शनी का विजिट किया। राज्यपाल ने इस दौरान गौ उत्पाद से बनी सामग्री की खरीददारी भी की। वहीं जैविक औषधीय पादप केंद्र में गौ आधारित जैविक कृषि, गोबर के निर्यात की व्यवस्था, गौ उत्पाद औषधीय पादपों से बने अन्य - अन्य उत्पादों का भ्रमण किया l यहां उन्होंने काल भैरव भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने वैदिक वन औषधीय पार्क का भ्रमण कर दुर्लभ औषधियां देखी। गोपाष्टमी पर हुए समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गाय को राज्य माता के दर्जा देने से संबंधित सवाल पर कहा कि गौ माता विश्व माता है। जब से सृष्टि का निर्माण हुआ है, तब से विश्व माता है। उन्होंने कहा- आज का दिन बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि आज के ही दिन श्री कृष्ण ने आज ही दिन उन्होंने गौ माता को चराने का काम शुरू किया था।अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ अतुल गुप्ता ने कहा पिंजरापोल गोशाला की ओर से देशभर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के लिए आज विशाल मेले का आयोजन किया गया। यहां हवन पूजा और गौ पूजा की गई। हवन करके मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को संदेश भेजा जाएगा कि राजस्थान में गौ माता को राज्यमाता का दर्जा दिया जाए। वहीं गौ माता को राष्ट्र माता दर्जा देने की मांग की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Royal Enfield लाने वाली है Interceptor Bear 650 बाइक, लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें, पढ़ें क्या है खासियत
दो पहिया वाहन निर्माता Royal Enfield की ओर से जल्द ही नई बाइक को लाने की तैयारी की जा रही...
किटक शास्त्रज्ञ डॉ. राहुल मराठे यांचे आज भूमध्ये मार्गदर्शन
राजापूर : येथील कृषि पदवीधर व पदविकाधारक संघ, कृषी विभाग पंचायत समिती व ग्रामपंचायत भूम यांच्या...
क्या हैं Popcorn Lungs, जिसमें Popcorn की वजह से फेफड़ें बर्बाद हो रहे थे | Sehat ep 806
क्या हैं Popcorn Lungs, जिसमें Popcorn की वजह से फेफड़ें बर्बाद हो रहे थे | Sehat ep 806
Driving Tips: ड्राइविंग के दौरान न करें ये तीन गलतियां, नहीं तो खराब हो जाएगा क्लच प्लेट
बहुत बार ऐसा होता है कि लोग अपनी कार को सही से ड्राइव नहीं करते हैं जिसकी वजह से उनको कार को...
Castrol Dividend News: Q3 में इतने शानदार Performance की क्या है वजह? आगे क्या है कंपनी की Plans ?
Castrol Dividend News: Q3 में इतने शानदार Performance की क्या है वजह? आगे क्या है कंपनी की Plans ?