राजस्थान में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। दौसा विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना के भाई जगमोहन मीना को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। जगमोहन मीना की जीत पक्की करने के लिए किरोड़ी लाल पूरे दमखम के साथ प्रचार कर रहे है। ऐसे में किरोड़ी लाल मीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में किरोड़ी लाल मीना सभा के दौरान कहते हुए नजर आ रहे है कि आप गारंटी दोगे… बालाजी की कसम खाकर करके कि हम कमल के फूल को जीताएंगे तो मैं साफा बाधूंगा। तभी वहां भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने तेज स्वर में कहा कि ‘दो बार तो जीता दिया और कतेक जितावा।’ जिस पर किरोड़ी लाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘बैठ जा ना… फालतू बात मतकर’। हाल ही में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दौसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दौसा वालों को सैल्यूट है। किरोड़ी लाल मीना को “वोट भिक्षाम देहि” के हालत पर ला दिया। लेकिन दौसा की जनता उनको “आराम देहि करो” का आशीर्वाद देगी। हॉट सीट दौसा से कांग्रेस ने डीसी वैरवा को चुनावी मैदान में उतारा है। जो कि पायलट समर्थक माने जाते है। यहां दोनों प्रत्याशियों की जगह किरोड़ी लाल मीना और सचिन पायलट की प्रतिष्ठा दांव पर है। दोनों ही राजनीतिक पार्टियां यहां मजबूती से चुनाव प्रचार में जुटी है। बताते चलें कि 12 नबंवर की शाम को चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। चूंकि 13 नबंवर को सभी सात विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। जबकि नतीजे 23 नबंवर को आएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
चौपदरीकरणाच्या कामासाठी आणलेल्या 5 लाखांच्या साहित्याची चोरी ; 7 कामगारांवर गुन्हा
खेड : मुंबई गोवा महामार्गावरील चौपदरीकरणाच्या कामासाठी आणलेल्या 5 लाख 15 हजार 709 रुपयांच्या...
Jharkhand Politics: केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने की Champai Soren की तारीफ | BJP
Jharkhand Politics: केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने की Champai Soren की तारीफ | BJP
ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को झटका लगा है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन वर्मा ने टीएमसी को अलविदा कह दिया है
ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को झटका लगा है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन वर्मा ने टीएमसी को...