भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 में 61 रन से हरा दिया। डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। संजू सैमसन की सेंचुरी के दम पर भारत ने 202 रन बनाए। साउथ अफ्रीका 17.5 ओवर में 141 रन बनाकर सिमट गया।भारत से रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका से जेराल्ड कूट्जी ने 3 विकेट लिए, उन्होंने बैट से 23 रन भी बनाए। पहला टी-20 जीतकर भारत ने 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच 10 नवंबर को केबेरा में खेला जाएगा।भारत के विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन ने पावरप्ले से साउथ अफ्रीका पर दबाव बनाया। उन्होंने अफ्रीकी बॉलर्स की कमजोर गेंदों पर बड़े शॉट लगाए और भारत का स्कोरिंग रेट तेज रखा। उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाकर 107 रन की पारी खेली। मुश्किल पिच पर खेली गई इस पारी के लिए सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસાના માલગઢમાં અટલ ભૂજલ યોજનાનો પ્રારંભ કર્યો, ધારાસભ્યના હસ્તે ખાતમુહૂર્ત કરાયું
ભૂગર્ભ જળના સ્તર નીચા જતાં તેને રીચાર્જ દ્વારા ઉપર લાવવાની કેન્દ્ર સરકારની અટલ ભૂજલ યોજનાનું...
भगवान गड दसरा मेळावा कृती समितीची पत्रकार परिषद
भगवान गड दसरा मेळावा कृती समितीची पत्रकार परिषद
ঘিলামৰাত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা।
ঘিলামৰাত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা।বৃহস্পতিৰ বাৰে পুৱাই সংঘটিত হয় এই দুৰ্ঘটনা।থিতাতে গুৰুত্ব ভাবে...
পাৰিবাৰিক কন্দল - পত্নীক হত্যাৰ চেষ্টা - পত্নীৰ মৃত্যু হোৱা বুলি স্বামীয়ে কৰিলে আত্মহত্যা
পাৰিবাৰিক কন্দল - পত্নীক হত্যাৰ চেষ্টা - পত্নীৰ মৃত্যু হোৱা বুলি স্বামীয়ে কৰিলে আত্মহত্যা