राजस्थान में 13 नवंबर को 7 सीटों पर उपचुनाव हैं. उनमें सबसे हॉट सीट खींवसर बन चुकी है, जहां से नागौर सांसद और खींवसर से पूर्व विधायक हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल मैदान में हैं. हनुमान उनका खूब प्रचार कर रहे हैं. बेनीवाल राजस्थान की सियासत में उन नेताओं में शामिल हैं, जिनकी भाषण शैली सीधा लोगों को कनेक्ट करती है. वो बिलकुल देसी भाषा में लोगों से मुखातिब होते हैं. मंगलवार को एक चुनावी सभा में उन्होंने भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री बनाने की प्रक्रिया पर चुटकी ले ली. वो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 'पर्ची मुख्यमंत्री' कहते रहे हैं. क्योंकि विधायक दल की बैठक में उनका नाम एक पर्ची में लिखा हुआ मिला था. बेनीवाल ने कहा कि अगर वसुंधरा राजे में हिम्मत होती तो पर्ची उनको राजनाथ सिंह ने दी थी उसमें से खुद का नाम पढ़ देतीं और पर्ची खा जातीं. उन्होंने कहा कि कोई होशियार नेता होता होता तो ऐसा कर देता. गौरतलब है विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत प्राप्त होने बाद मुख्यमंत्री का चयन होना था. विधायक दल की बैठक में राजनाथ सिंह एक पर्ची लेकर पहुंचे थे. मीडिया के सामने उन्होंने वो पर्ची बगल में बैठी हुईं वसुंधरा राजे को दी थी. जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम लिखा हुआ था.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જુનાગઢ : જંગલમાં 64મું સપ્તાહ પ્લાસ્ટિક મુક્ત ગિરનાર જંગલ અભિયાન યોજવામાં આવ્યું...
જુનાગઢ : જંગલમાં 64મું સપ્તાહ પ્લાસ્ટિક મુક્ત ગિરનાર જંગલ અભિયાન યોજવામાં આવ્યું...
নুমলীগড়ত অসম জাতীয়তাবাদী যুৱ ছাত্ৰ পৰিষদৰ মৰঙী আঞ্চলিক সমিতিৰ সংবাদমেল সম্বোধন।
নুমলীগড়ত অসম জাতীয়তাবাদী যুৱ ছাত্ৰ পৰিষদৰ মৰঙী আঞ্চলিক সমিতিৰ সংবাদমেল সম্বোধন।
বৃহত্তৰ মৰঙী...
बाजड उप स्वास्थ्य केंद्र पर रात्रि को सामाजिक तत्वों का होने लगा जमावड़ा
तालेड़ा । तालेड़ा उपखंड के बाजड उप स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो दिनों से असामाजिक तत्वों का...
সোণাৰিত কংগ্ৰেছ দলৰ প্ৰতিবাদী কাৰ্যসূচী
অসম প্ৰদেশ কংগ্ৰেছ কমিটিৰ নিৰ্দেশ মৰ্মে আজি চৰাইদেউ জিলা কংগ্ৰেছ কমিটিয়ে চৰাইদেউ জিলা কংগ্ৰেছ...
राजस्थान में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर,इन संभागों के लिए जारी हुआ अलर्ट
राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है. अगले 24 घंटे भी यह दौरा जारी रहने की संभावना है. मौसम...