राजस्थान विधानसभा की सात सीटों के उपचुनाव के प्रचार में कल से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की एंट्री होने जा रही है. सचिन पायलट सोमवार से दौसा विधानसभा सीट से चुनाव प्रचार का आग़ाज़ करेंगे. सचिन पायलट कल दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के समर्थन में जनसम्पर्क और चुनावी जन सभाओं को संबोधित करने के साथ साथ प्रधान कार्यालय का भी शुभारंभ करेंगे. सचिन पायलट के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सोमवार सुबह 10 बजे भाण्डारेंज मोड़ पाडली से होगी. जनसंपर्क भांकरी पुलिया खोर्रा भेडोली खड़का, कुण्डल तक चलेगा. इसके बाद पायलट दोपहर 1 बजे सिण्डोली में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर बडोलीती, तरवाड़ा, महरों की ढाणी,पीलवा सैंथल, बीनावाला, बासड़ी चौराहा, बापी, खुरी में जनसभा होगी.दौसा के बाद आने वाले दिनों में सचिन पायलट उपचुनाव वाली अन्य सीटों पर भी चुनाव प्रचार करने जाएंगे. ग़ौरतलब है कि पहले विदेश दौरे और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त होने के चलते सचिन पायलट उपचुनाव वाली सीटों पर नामांकन प्रोग्राम में नहीं जा पाए थे. माना जा रहा है कि सचिन पायलट की एंट्री से उपचुनाव वाली सीटों पर कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान को गति मिलेगी
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर इटावा, खातोली, अयाना कस्बे पूर्ण बंद, प्रशासन सतर्क , जगह जगह पुलिस जवान तैनात
इटावा
एसटी व एससी समाज के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा भारत...
Delhi teen romance gone sour: An overprotective brother, a juvenile delinquent’s death
A 16-year-old boy was stabbed to death in north-east Delhi’s Usmanpur by his former...
અમરેલી-જાફરાબાદની આંગણવાડી વર્કરો-હેલ્પરોની હડતાળ યથાવત | Divyang News
અમરેલી-જાફરાબાદની આંગણવાડી વર્કરો-હેલ્પરોની હડતાળ યથાવત | Divyang News
पंचायत आजतक में पूर्व सीएम रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार को ED और CID की सरकार क्यों कहा?
पंचायत आजतक में पूर्व सीएम रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार को ED और CID की सरकार क्यों कहा?