राजस्थान विधानसभा की सात सीटों के उपचुनाव के प्रचार में कल से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की एंट्री होने जा रही है. सचिन पायलट सोमवार से दौसा विधानसभा सीट से चुनाव प्रचार का आग़ाज़ करेंगे. सचिन पायलट कल दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के समर्थन में जनसम्पर्क और चुनावी जन सभाओं को संबोधित करने के साथ साथ प्रधान कार्यालय का भी शुभारंभ करेंगे. सचिन पायलट के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सोमवार सुबह 10 बजे भाण्डारेंज मोड़ पाडली से होगी. जनसंपर्क भांकरी पुलिया खोर्रा भेडोली खड़का, कुण्डल तक चलेगा. इसके बाद पायलट दोपहर 1 बजे सिण्डोली में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर बडोलीती, तरवाड़ा, महरों की ढाणी,पीलवा सैंथल, बीनावाला, बासड़ी चौराहा, बापी, खुरी में जनसभा होगी.दौसा के बाद आने वाले दिनों में सचिन पायलट उपचुनाव वाली अन्य सीटों पर भी चुनाव प्रचार करने जाएंगे. ग़ौरतलब है कि पहले विदेश दौरे और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त होने के चलते सचिन पायलट उपचुनाव वाली सीटों पर नामांकन प्रोग्राम में नहीं जा पाए थे. माना जा रहा है कि सचिन पायलट की एंट्री से उपचुनाव वाली सीटों पर कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान को गति मिलेगी
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
প্ৰচন্ড শীতে স্তব্ধ কৰিছে জনজীৱন
ৰাজ্যৰ সমান্তৰালভাৱে নাৰায়ণপুৰতো প্ৰচন্ড শীতে স্তব্ধ কৰি তুলিছে জনজীৱন ৷ বিগত কেইবাদিন ধৰি ৰাজ্যত...
ऋचा चड्ढा और अली फजल के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, ऋतिक रोशन ने की गर्लफ्रेंड के साथ शिरकत
बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंध चुके हैं.अपनी शादी के बाद नए-नवेले जोड़े ने...
#Girsomnath | ઉનામાં પ્રચાર સમયે ભાજપ ના ઉમેદવારની ફરી થી જીભ લપસી | Divyang News
#Girsomnath | ઉનામાં પ્રચાર સમયે ભાજપ ના ઉમેદવારની ફરી થી જીભ લપસી | Divyang News
शिवसेनेच्या औंढा तालुका अध्यक्षपदी गणेश देशमुख यांची निवड,शहरांमध्ये फटाक्याची अतिषबाजी करून जल्लोष
शिवसेनेच्या औंढा तालुका अध्यक्षपदी गणेश देशमुख यांची निवड,शहरांमध्ये फटाक्याची अतिषबाजी करून...