राजस्थान में सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने प्रचार शुरू कर दिया है। अभी स्थानीय नेताओं के जरिए घरों में दस्तक देकर वोट मांगे जा रहे हैं। भाजपा की बात की जाए तो राजस्थान सरकार में मंत्री गौतम दक ने प्रत्याशी सुखवंत सिंह के प्रचार की कमान संभाल रखी है। वहीं, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित कई नेता प्रत्याशी आर्यन जुबेर का प्रचार कर रहे हैं। लेकिन, दिवाली बाद चुनाव प्रचार में जान आएगी।माना जा रहा है कि अब चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ेगा और बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेता हुंकार भरते नजर आएंगे। रामगढ़ उपचुनाव में प्रचार के लिए कई नेता यहां जुटेंगे। इसके बाद वार-पलटवार होंगे। जुबानी जंग होगी। हालांकि, महाराष्ट्र और झारखंड का चुनाव भी साथ है, ऐसे में ज्यादातर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का फोकस वहां ज्यादा रहेगा।रामगढ़ उपचुनाव में यूपी से लेकर हरियाणा, उत्तराखंड के कई बड़े नेताओं को पार्टी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। अभी प्रांतीय पदाधिकारियों से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री मोर्चा संभाले हुए हैं। भाजपा चाहती है कि यह सीट उनकी झोली में हर हाल में आए। उसी के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। पदाधिकारी गांवों में डेरा डाले हुए हैं। प्रांतीय नेताओं से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री आए दिन रामगढ़ में पड़ाव कर रहे हैं।सीनियर नेताओं की भी सभाएं कराने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम नायब सैनी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों को यहां माहौल बनाने के लिए उतारा जा सकता है। हालांकि भाजपा ने अभी स्टार प्रचारकों की सूची जारी नहीं की है। बताते हैं कि 3 नवंबर के बाद माहौल पूरी तरह गरम होगा। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा के चुनाव। इनमें यही नेता उतारे गए थे। इनकी जनसभाओं का भी असर परिणाम पर दिखा था। भाजपा फिर से इन्हें यहां उतारने की तैयारी कर रही है। भाजपा प्रत्याशी की नामांकन सभा में सीएम ने शिरकत कर बता दिया है कि यह सीट मायना रखती है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पीने के पानी की समस्या व उमस भरी गर्मी में विद्युत सप्लाई बाधित
कोटा. कनवास क्षेत्र के धुलेट कस्बे में जल,सड़क,बिजली व विकास की मूलभूत आवश्कता है ऐसे मे धुलेट...
रणरागिनी महिला सहकारी पतसंस्थेची वाटचाल कौतुकास्पद : खासदार बाळू धानोरकर
चंद्रपूर : छोट्याशा बचत गटाच्या माध्यमातून कोट्यावधी रुपयांची उलाढाल करून आर्थिक उन्नती...
26 से 5 अक्टूबर तक का मौसम, बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, मूसलाधार बारिश के लिए रहें सावधान।।
26 से 5 अक्टूबर तक का मौसम, बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, मूसलाधार बारिश के लिए रहें सावधान।।
કોંગ્રેસના કાર્યકર્તાઓના કારણે MLA પદ ટકી રહેલું@Sandesh News
કોંગ્રેસના કાર્યકર્તાઓના કારણે MLA પદ ટકી રહેલું@Sandesh News
પાવીજેતપુર તાલુકાના બારાવાડ અને ખાંડયાકુવા વચ્ચે આવેલ દર ચોમાસે ધોવતું નાળું પાકું બનાવવા જનતાની માંગ
પાવીજેતપુર તાલુકાના બારાવાડ અને ખાંડયાકુવા વચ્ચે આવેલ દર ચોમાસે ધોવતું નાળું પાકું બનાવવા જનતાની...