कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने एक बार फिर प्रधनमंत्री नरेंद मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने धारा 370 समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। तारिक अनवर ने कहा, धारा 370 संविधान का ही अंग है और एक विशेष परिस्थिति में उसको लागू किया गया था। सब लोग जानते हैं कि कश्मीर में मुसलमानों की संख्या अधिक है। शेख अब्दुल्ला साहब उस वक्त मौजूद थे और उन्होंने यह फैसला किया कि हम भारत के साथ रहेंगे तो उस समय राजा हरि सिंह के साथ एक संधि हुई थी, उसमें यह तय हुआ था कि धारा 370 इस क्षेत्र में लागू रहेगा। भारत के साथ जोड़ने के लिए उस समय की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए इसे लागू किया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री को इतिहास का ज्ञान नहीं है।तारिक अनवर ने कहा, जब कोई चुनाव आता है, वह तभी ऐसी बात बोलते हैं। अभी जब चार राज्यों के चुनाव होने थे तो दो बार में दो-दो राज्यों में चुनाव कराए। वह जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में एक-साथ चुनाव करा सकते थे, लेकिन उनकी नीयत ठीक नहीं है। ‘वन नेशन-वन इलेक्शन सिर्फ एक स्लोगन है और यह संविधान के प्रावधानों से विपरीत है, क्योंकि हमारा देश एक संघीय ढांचे में बंधा हुआ है और हर राज्य की अलग-अलग राजनीतिक परिस्थिति है। उसको ध्यान में रखकर बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान बनाया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Lok Sabha Election 2024: Amethi में KL Sharma के खिलाफ Smriti Irani ने खोला मोर्चा!
Lok Sabha Election 2024: Amethi में KL Sharma के खिलाफ Smriti Irani ने खोला मोर्चा!
चाॅंद का हुआ दीदार, ईदुल फितर आज। स्नेह मिलन समारोह आज, ईद पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी
बाड़मेर।। चांद के दीदार को आतुर मुस्लिम भाई और बहिनें शाम होते ही अपने घरों की छतों पर नजर आई।...
Rahul Gandhi is a Threat to National Security: Tarun Chugh
BJP National General Secretary Tarun Chugh today said that Rahul Gandhi has become a significant...