बीजेपी विधायक ने कहा, "मुझे अपने ईष्ट पर विश्वास है. आज नहीं तो कल सूर्य जरूर आएगा. अपना प्रकाश दिखाएगा. माहौल बनाने का काम कर रहे हैं. लखनऊ से रात को 1 बजकर 40 मिनट पर धमकी आई. अपशब्द बोला. हैदराबाद से दो बार धमकी आई. रोज धमकियां आ रही हैं और मेरे बारे में अपशब्द कहे जा रहे हैं. मैं घबराने वाला जीव नहीं हूं. मैं बालाजी का सेवक हूं. इन बातों से डरने वाला आदमी नहीं हूं. उन्होंने कहा कि विधायक नहीं था तो भी इन्हीं विषयों पर बात करता था, इसी तरह से चर्चा करता था. विधायक होने के बाद भी मेरे लिए दोनों समाज सम्मानीय है. लेकिन, जमीन पर कब्जा नहीं होने दूंगा." जयपुर के बदनपुर इलाके में 21 अक्टूबर को वक्फ बोर्ड का नोटिस बोर्ड लगाने पर लोग भड़क गए थे. इसकी सूचना हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य को हुई तो वह भी पहुंच गए थे. विधायक बालमुकुंद आचार्य भड़क गए थे. उन्होंने कहा कि ऐसे कब्जा नहीं होने दूंगा. भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी लोगों ने विधायक को बताया कि रातों-रात वक्फ बोर्ड का बोर्ड लगाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान दोनों समुदाय के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि ऐसे बोर्ड लगाकर किसी को जमीन पर कब्ज नहीं होने दूंगा. विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि कब्जा करने के लिए वक्फ बोर्ड ने रातों-रात बोर्ड लगाए हैं. वक्फ बोर्ड पर जमीन का खसरा नंबर भी नहीं लिखा है, ऐसे में साफ है कि जमीन पर कब्जा करने के लिए बोर्ड लगाया गया है. विधायक ने कहा कि कागज दिखाओ. विधायक ने जमीन पर कब्ज नहीं होने देने की चेतावनी देकर वापस लौट आए. मुस्लिम समाज के लोग हंगामा करते रहे. उन्होंने कहा कि कागज हमारे पास है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ધ્રાંગધ્રા મુસ્લિમ સમાજ દ્વારા નવનિયુક્ત પીઆઈનુ સાલ ઓઢાડી કર્યું સન્માન
ધ્રાંગધ્રા મુસ્લિમ સમાજ દ્વારા નવનિયુક્ત પીઆઈનુ સાલ ઓઢાડી કર્યું સન્માન
Mission Baramati : फडणवीसांनी मिशन बारामतीवर काय सांगितलं? Nirmala Sitaraman will visit Baramati
Mission Baramati : फडणवीसांनी मिशन बारामतीवर काय सांगितलं? Nirmala Sitaraman will visit Baramati
Lallantop Live 24x7: Ghosi Chunav को लेकर BJP का झंडा बना रही महिला ने क्या बोल चौंका दिया?
Lallantop Live 24x7: Ghosi Chunav को लेकर BJP का झंडा बना रही महिला ने क्या बोल चौंका दिया?
ડીસામાં પ્રેમી-પંખીડા ભાગી ગયેલા મામલે યુવકનું શખ્સોએ અપહરણ કર્યું
ડીસાની સોસાયટીના યુવક-યુવતી આઠ મહિના અગાઉ ઘરેથી ભાગી ગયા હતા. જેનું મનદુઃખ રાખી આશાપુરા સોસાયટી...
Congress की पहली लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम, CM Shivraj Singh Chouhan के सामने किसे उतार दिया?
Congress की पहली लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम, CM Shivraj Singh Chouhan के सामने किसे उतार दिया?