दीपावली व दशहरा मेले में पर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसके प्रदेश भर में लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिससे खाद्य सामग्री विक्रेता मिलावटी सामग्री नहीं बेच सकें। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिला कलक्टर डा रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा जगदीश सोनी ने बताया कि कोटा मे दिवाली के पहले 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान चलाया हुआ है. इसके तहत लगातार कोटा के शहरी क्षेत्र में सघन कार्यवाही की गई। रविवार को टीम ने रेलवे स्टेशन , गुमानपुरा, महावीर नगर, तलवंडी, बारा रोड क्षेत्र में दर्जनो दुकानों का निरीक्षण कर काजू कतली के 3, मावा मिठाई के 5,दूध का 1,घी का 1,घी की मिठाई के 4, रसगुल्ला के 3, गुलाबजामुन का 1 नमूना लिया। लगातार कार्यवाही से आज कोटा शहर में सुधार देखने को मिला जांची गई अधिकांश दुकानों पर साफ सफाई संतोष जनक पाई गई। लिए गए सभी 18 नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाया गया, रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी एमएफटीएल चल प्रयोगशाला द्वारा विज्ञान नगर कोटा में 25 नमूने जाँच कर साफ़ सफ़ाई व अन्य दिशानिर्देश प्रदान किए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रवीर सिंह जादौन एंव संदीप अग्रवाल शामिल रहे
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
128GB स्टोरेज और 5000mAh बैटरी जैसे टॉप नॉच फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Oppo A18, जानें क्यों खास है ये डिवाइस
Oppo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A18 को UAE में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में आपको 5000mAh...
આખરે કોહલીની દીકરીનો Video વાયરલ, લાગે છે વિરાટ જેવી#vamikavideoviral #Viratkohli #anushkasharma
આખરે કોહલીની દીકરીનો Video વાયરલ, લાગે છે વિરાટ જેવી#vamikavideoviral #Viratkohli #anushkasharma
મહિલા આઈ.ટી.આઈ ખાતે S. D. N. P+ દ્વારા વિશ્વ એઇડસ દિવસની ઉજવણી
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં S. D. N. P+ દ્વારા વિશ્વ એઇડ્સ દિવસની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી મહિલા આઈ.ટી.આઈ...
नया TVS Jupiter 110 कल होगा लॉन्च, Honda Activa को मिलेगी कड़ी चुनौती
भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की ओर से कई बेहतरीन स्कूटर...