बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सलमान खान ने एक पोस्टर शेयर कर सारी डिटेल्स शेयर की हैं। सलमान खान के इस पोस्टर के आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। उनके फैंस काफी खुश भी नजर आ रहे हैं वहीं डर भी रहे हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान के बेहद खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरे मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी, जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। अब ऐसे में सलमान खान ने अपने पोस्टर से खलबली मचा दी है। सलमान खान इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, पर रविवार जैसे ही भाईजान के इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर हुआ उनके फैंस भी हैरान हो गए। सलमान खान ने रविवार 27 अक्टूबर को पोस्टर रिलीज कर बताया है कि वह नए टूर पर जा रहे हैं। पोस्टर शेयर कर दबंग स्टार ने कैप्शन में लिखा,”दुबई दबंग द टूर के लिए तैयार हो जाओ, 7 दिसंबर 2024 को रीलोडेड’। पोस्टर में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, दिशा पटानी, मनीष पॉल, जैकलीन फर्नांडीज, सुनील ग्रोवर, निर्देशक-कोरियोग्राफर प्रभु देवा नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दिख रहे कलाकार सलमान के साथ परफॉर्म करेंगे। अब सलमान खान के फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાંટા પ્રાથમિક શાળામાં તુલસી પૂજન ની ઉજવણી કરવામાં આવી...
મહીસાગર જિલ્લાના વીરપુર તાલુકામાં આવેલ પાંટા પ્રાથમિક શાળામાં તુલસી પૂજન કાર્યક્રમનું આયોજન...
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024:ऊर्जा विभाग की प्री-समिट आज, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए होंगे एमओयू
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत ऊर्जा विभाग की प्री-समिट आज सुबह 11 बजे से...
प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास कोष के प्रावधानों का जानबूझ कर रही उल्लंघन: तरुण चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब में आप सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह केंद्र...
68 वीं जिला स्तरीय जुड़ो /कराटे खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन.
उनियारा. उपखण्ड की ककोड स्थित राजवंश विधापीठ मे 68वीं जिला स्तरीय जूडो व कराटे खेल...
IPL 2023: शुभमन गिल और किंग कोहली की सेंचुरी में है बड़ा अंतर, AUS के पूर्व दिग्गज ने दिया विवादित बयान
Tom Moddy On Virat Kohli and Shubman Gill Century Difference IPL 2023। आईपीएल...