शिक्षा विभाग नई छात्रवृति योजना शुरू कर रहा है. 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को 5 हजार रुपए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के रूप में दिया जाएगा. हिंदू शरणार्थी विद्यार्थी कल्याण छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलेगी. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अनुमोदन कर दिया है, अब जल्द ही इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. पिछले कई महीने से इसकी तैयारी चल रही थी. इस योजना के तहत हिन्दू शरणार्थी परिवारों के पढ़ने वाले बच्चों को इसका लाभ मिलेगा. 6वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी. 6वीं क्लास से 10वीं तक के विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप मिलेगी, इसके लिए उन्हें सलाना 4 हजार रुपये मिलेंगे.11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को 5 हजार रुपए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के रूप में दिए जाएंगे. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जल्द ही शुरू किया जाएगा. इसके लिए शाला दर्पण पर विद्यार्थियों के विवरण में हिन्दू शरणार्थी का विकल्प जोड़ दिया गया है, जो हिंदू शरणार्थी हैं, उनकी शिनाख्त संख्या और इसका प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा. शिक्षा निदेशालय से विज्ञप्ति जारी होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. राशि सीधे विद्यालय के खाते में जाएगी. वहां से विद्यार्थियों को नगद दिया जाएगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हिन्दू शरणार्थियों को सभी बच्चों की तरह शिक्षा के सामान अवसर मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है. वे हमारे भाई हैं. हमने चुनाव में वादा किया था. वादे को पूरा करते हुए हमने यह छात्रवृति योजना शुरू की है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ভাল খবৰ: খুব সোনকালে আৰম্ভ হব মিছন বসুন্ধৰা ২
খুব সোনকালে আৰম্ভ হব মিছন বসুন্ধৰা ২ ।মৰাণত এইকথা জানিব দিয়ে ৰাজহ মন্ত্ৰী যোগেন মহনে। অতি...
Crude Price Fall By 5% | Global Market Update: $78/Barrel पर Crude के दाम, बाजार के लिए संकेत अच्छा?
Crude Price Fall By 5% | Global Market Update: $78/Barrel पर Crude के दाम, बाजार के लिए संकेत अच्छा?
'नए सिरे से बनेगा भागलपुर पुल', तेजस्वी यादव बोले- सरकार पर नहीं आने देंगे बोझ, कॉन्ट्रैक्टर को देना होगा खर्च
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल 1710 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन...
જામનગર એસપી તરીકે ડૉ રવિ સૈનીએ ચાર્જ સાંભળ્યો
જામનગર એસપી તરીકે ડૉ રવિ સૈનીએ ચાર્જ સાંભળ્યો