राजा भैया ऑटो में बैठकर जैसलमेर शहर में घूमे. जैसलमेर के सोनार दुर्ग और पटवा हवेली इत्यादि पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया है. पटवा हवेली पहुंचने पर उन्होंने कहा कि जितना सोचा, उससे काफी ज्यादा सुंदर जैसलमेर है. उन्होंने कहा जैसलमेर ने संस्कृति और विरासत को बचा कर रखा है. जैसलमेर के लोगों का बहुत बहुत साधुवाद कि वो धरोहर को बचाए हुए हैं. जैसलमेर के भ्रमण के दौरान एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में कुंडा के राज भैया और निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की मुलाक़ात हुई है. इस मुलाक़ात के बाद से ही सोशल मीडिया इन दोनों की मुलाक़ात की तस्वीरे वायरल होने लगी. रील्स भी वायरल हो रही हैं. खासकर रविंद्र के करीबी प्रभु सिंह इंदा के वॉल पर दोनों के फोटो के साथ पूरब का “राजा - पश्चिम का “भैया” लिखा है, जो काफी वायरल हुआ है. दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. क्या बातें हुईं यह सामने नहीं आया. राजा भैया शुक्रवार (25 अक्तूबर) को जोधपुर में शरणार्थी शिविर पहुंचे. उनके साथ दोनों बेटे भी थे. उन्होंने शरणार्थी हिंदुओं की स्थिति पर सवाल उठाए. राज भैया ने सोशल मीडिया 'X' पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, "सालों से अमानवीय और अकल्पनीय यातनाएं झेलते हुए भी सनातन धर्म पर अडिग रहने वाले पाकिस्तानी धर्मवीर हिन्दू शरणार्थी शिविर जोधपुर गये थे. यहां हिंदू नारकीय स्थिति में हैं, न सिर पर छत न भरपेट भोजन न वस्त्र, न शिक्षा और न चिकित्सा की कोई व्यवस्था. वहां के सभी हिन्दू अपने परिवार, धर्म और अस्मिता की रक्षा के लिये भारत में शरण चाहते हैं. वीज़ा मिलने की प्रतीक्षा है, भारत सरकार उन्हें वीज़ा और नागरिकता देने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाये ये हर सनातनी की इच्छा है और आपसे यही आशा भी है. वहाँ अत्याचार चरम पे है, समय कम है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
तालेड़ा उपखंड के बाजड गांव की नहर मे मगरमच्छ का रेस्क्यू किया
रामगढ़ अभ्यारण क्षेत्र बून्दी क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व बूंदी...
৫১ সংখ্যক চিনিয়ৰ নেচনেল হেণ্ডবল প্ৰতিযোগিতাত নিৰঞ্জন চেতীয়াৰ অসমৰ হৈ প্ৰতিনিধিত্ব
২ ছেপ্টেম্বৰ ,২০২২ -
অহা ৭ ছেপ্টেম্বৰৰ পৰা ১১ ছেপ্টেম্বৰ২০২২ তাৰিখলৈকে উত্তৰ প্ৰদেশৰ।...
पूर्व विधायक का भतीजा नकल करके बना एसआई:हरियाणा की गैंग से 20 लाख रुपए में खरीदा पेपर
सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में नया खुलासा हुआ है। इसका पेपर राजस्थान...
UP By Electiion Date News Updates: टल गई यूपी उपचुनाव की तारीख, जानें क्या है वजह? | Aaj Tak
UP By Electiion Date News Updates: टल गई यूपी उपचुनाव की तारीख, जानें क्या है वजह? | Aaj Tak