प्रदेश में 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है. कांग्रेस और भाजपा के साथ स्थानीय पार्टियों ने भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं, जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के आरोप प्रत्यारोप तेज हो रहे हैं. कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा पर पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया है. इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया.राठौड़ ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि डोटासरा बिना बॉल के फुटबॉल खेल रहे हैं, क्योंकि उनके पास बोलने को कुछ है ही नहीं. डोटासरा क्या बोलते हैं, उसका जवाब क्या दें, लेकिन डोटासरा से अपनी पार्टी तो संभल नहीं रही, हमारे लिए क्या कहेंगे. राठौड़ ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से एकजुट है. संगठित रूप से चुनाव लड़ रहे हैं. सभी 7 सीटों पर भाजपा जीतने जा रही है, इसलिए कांग्रेस बौखलाई हुई है और इस तरह की झूठी बयानबाजी कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली सरकार की एक भी जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं की, बल्कि योजनाओं को और ज्यादा अच्छे से आगे बढ़ाया है. राठौड़ ने कहा कि जिन योजनाओं को तुष्टीकरण के रूप में कांग्रेस ने लागू किया है, उन पर जरूर हमने सुधार किया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગાંધીધામ રાજગોર સમાજનો ત્રિવિધ કાર્યક્રમ
ગાંધીધામ,કચ્છ રાજગોર સમાજ (પૂર્વકચ્છ) પ્રેરિત અને યુવક મંડળ તથા મહિલા મંડળના ઉપક્રમે બોક્સ...
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz
કેક્ટસની ખેતી: ખેડૂતો કેક્ટસ ઉગાડીને પણ સારો નફો મેળવી શકે છે, જાણો સંપૂર્ણ પદ્ધતિ
કેક્ટસની મોટાભાગની ખેતી રણમાં થાય છે. પરંતુ તેમ છતાં તેને પાણીનો શ્રેષ્ઠ સ્ત્રોત માનવામાં આવે છે....
শিৱসাগৰ উপায়ুক্ত কাৰ্য্যালয়ত শিক্ষামন্ত্ৰী ৰণোজ পেগু
শিৱসাগৰ জিলা উপায়ুক্তৰ কাৰ্য্যালয়ত শিক্ষামন্ত্ৰী ৰণোজ পেগুৰ অধ্যক্ষতাত পৰ্য্যালোচনা সভা অনুষ্ঠিত...
છોટાઉદેપુરના અનેક ગામોમાં અનિયમિત વીજ પુરવઠો
#buletinindia #gujarat #chotaudepur