उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार रात बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य में ‘इंडिया’ ब्लॉक के सभी प्रत्याशी सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल के निशान के साथ मैदान में उतरेंगे। अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।”उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है। ये देश का संविधान, सौहार्द और PDA का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है। इसलिए हमारी सबसे अपील है: एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए। देशहित में ‘इंडिया गठबंधन’ की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ajit Pawar, Supriya Sule यांची भाऊबीज पवारांच्या घरी कशी पार पडली? Diwali 2022| Sharad Pawar
Ajit Pawar, Supriya Sule यांची भाऊबीज पवारांच्या घरी कशी पार पडली? Diwali 2022| Sharad Pawar
शिक्षक मनीष मीना की हत्या से आक्रोशित मीणा समाज के लोगों ने लगाया जाम
शिक्षक मनीष मीना की हत्या से आक्रोशित मीणा समाज के लोगों ने लगाया जाम
आरोपियों को कड़ी सजा...
Kia Sonet facelift vs Tata Nexon facelift: फीचर, इंजन और स्पेसिफिकेशन के मामले में कौन बेहतर? जानें डिटेल्स
Kia India ने 14 दिसंबर को अपनी बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet को नए अवतार में पेश कर दिया...
બનાસકાંઠા જિલ્લામાં કમોસમી વરસાદની હવામાન વિભાગની આગાહી...
આફતની આગાહી: બનાસકાંઠા જિલ્લામાં 20 એપ્રિલ સુધી કમોસમી વરસાદની હવામાન વિભાગની આગાહી
...
Mankind Pharma IPO: आज खुलने जा रहा है मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ, जानिए निवेशकों के लिए क्या है खास
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। देश की बड़ी फार्मा कंपनियों में से एक मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ...