राजस्थान में उपचुनावों की घोषणा हो चुकी है। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रदेश दौरे की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऐसी चर्चा है कि वे 27 अक्टूबर को जयपुर के पास दादिया गांव आएंगे। यहां वे ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके साथ ही एक चुनावी सभा को भी सम्बोधित कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनका कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। सरकार ने जरूर अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। ईआरसीपी परियोजना 21 जिलों के लिए बनाई गई है। इनमें से तीन जिलों में उपचुनाव है। ऐसे में ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास होगा या नहीं। यह भी अभी तय होना बाकी है। ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास नहीं होता है तो पीएम चुनावी सभा को भी सम्बोधित कर सकते हैं। बता दें कि भजनलाल सरकार पीकेसी-ईआरसीपी योजना के पहले फेज का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा से पहले कोर कमेटी की बैठक में भी चर्चा हुई थी। ईआरसीपी परियोजना के शिलान्यास से प्रदेश सरकार मतदाताओं को साधने का प्रयास करेगी। पीकेसी-ईआरसीपी योजना से राजस्थान के 21 जिलों को पानी मिलेगा। जिनमें जयपुर, टोंक, अजमेर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी तो पहले से ही शामिल है। इसके अलावा बीजेपी सरकार ने आते ही दूदू, कोटपूतली-बहरोड़, डीग, शाहपुरा, केकड़ी, ब्यावर और गंगापुर को भी इसमें शामिल कर लिया है। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए भी पानी मिलेगा। इस परियोजना से 90 की जगह 158 बांध-तालाब व अन्य जल स्रोतों तक पानी पहुंचेगा। जल संसाधन विभाग ने 21 जिलों के लिए नए सिरे से तैयार डीपीआर में छोटे-बड़े बांधों के अलावा तालाब व अन्य जल स्रोतों को भी जोड़ा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
स्वच्छता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर नगर परिषद सफाई जमादार आकाश झावा को किया सम्मानित
स्वच्छता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर नगर परिषद सफाई जमादार आकाश झावा को किया...
गुमानपुरा इलाके में भाजपा नेता पर बदमाशों ने किया प्राणघातक हमला एमबीएस अस्पताल में भर्ती उपचार जारी कोटा
गुमानपुरा इलाके में भाजपा नेता पर बदमाशों ने किया प्राणघातक हमला एमबीएस अस्पताल में भर्ती उपचार...
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz
યાત્રા ધામ અંબાજી ખાતે એક માઈ ભક્ત દ્વારા 23 લાખ 67 હજારનું સોનાનું દાન આપવામાં આવ્યું.....
યાત્રા ધામ અંબાજી ખાતે એક માઈ ભક્ત દ્વારા 23 લાખ 67 હજારનું સોનાનું દાન આપવામાં આવ્યું........
સાવરકુંડલા તાલુકાના પીયાવા ગામે બનેલ લુંટના ગુન્હાના મુખ્ય આરોપી સતુ ઉર્ફે સતીષ ઉર્ફે સતીયો કાળુભાઇ ચાવડા રહે પીયાવાને ગણતરીની કલાકોમા લૂંટમા ગયેલ મુદ્દામાલ સાથે પકડી પાડતી વંડા પોલીસ ટીમ.
સાવરકુંડલા તાલુકાના પીયાવા ગામે બનેલ લુંટના ગુન્હાના મુખ્ય આરોપી સતુ ઉર્ફે સતીષ ઉર્ફે સતીયો...