राजस्थान में उपचुनावों की घोषणा हो चुकी है। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रदेश दौरे की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऐसी चर्चा है कि वे 27 अक्टूबर को जयपुर के पास दादिया गांव आएंगे। यहां वे ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके साथ ही एक चुनावी सभा को भी सम्बोधित कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनका कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। सरकार ने जरूर अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। ईआरसीपी परियोजना 21 जिलों के लिए बनाई गई है। इनमें से तीन जिलों में उपचुनाव है। ऐसे में ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास होगा या नहीं। यह भी अभी तय होना बाकी है। ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास नहीं होता है तो पीएम चुनावी सभा को भी सम्बोधित कर सकते हैं। बता दें कि भजनलाल सरकार पीकेसी-ईआरसीपी योजना के पहले फेज का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा से पहले कोर कमेटी की बैठक में भी चर्चा हुई थी। ईआरसीपी परियोजना के शिलान्यास से प्रदेश सरकार मतदाताओं को साधने का प्रयास करेगी। पीकेसी-ईआरसीपी योजना से राजस्थान के 21 जिलों को पानी मिलेगा। जिनमें जयपुर, टोंक, अजमेर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी तो पहले से ही शामिल है। इसके अलावा बीजेपी सरकार ने आते ही दूदू, कोटपूतली-बहरोड़, डीग, शाहपुरा, केकड़ी, ब्यावर और गंगापुर को भी इसमें शामिल कर लिया है। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए भी पानी मिलेगा। इस परियोजना से 90 की जगह 158 बांध-तालाब व अन्य जल स्रोतों तक पानी पहुंचेगा। जल संसाधन विभाग ने 21 जिलों के लिए नए सिरे से तैयार डीपीआर में छोटे-बड़े बांधों के अलावा तालाब व अन्य जल स्रोतों को भी जोड़ा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
देवली-उनियारा और खींवसर उपचुनाव के उम्मीदवारों पर कांग्रेस का मंथन, बेनीवाल से गठबंधन पर संशय
राजस्थान में भले ही छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर तारीख़ों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन भाजपा...
Vidyakul | विद्याकुल की बिजनेस स्टोरी और एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म Astrotalk की ग्रोथ Story पर एक नजर
Vidyakul | विद्याकुल की बिजनेस स्टोरी और एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म Astrotalk की ग्रोथ Story पर एक नजर
Vivo V40 और V40 Pro पानी-धूल से रहेंगे सेफ, 5500mAh बैटरी के साथ 7 अगस्त को हो रही एंट्री
Vivo V40 और V40 Pro 7 अगस्त को भारत में लॉन्च हो रहे हैं। वीवो की अपकमिंग सीरीज कैमरा...
हिंसा प्रभावित मणिपुर पहुंचे अमित शाह; सीएम बीरेन सिंह के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, राज्यपाल से भी की मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और राज्य के...
राजस्थान के इस जिले में पत्थरबाजों का खौफ! सड़क पर निकलने से लग रहा डर,
वागड़ क्षेत्र के डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में कुछ समय से असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव,...