तमिलनाडु में राज्यपाल आरएन रवि और CM एमके स्टालिन के बीच एक बार फिर विवाद हो गया है। इस बार मामला तमिलगान से द्रविड़ शब्द हटवाने के आरोप से जुड़ा है। जिसके बाद CM ने PM मोदी से राज्यपाल को हटाए जाने की मांग की है। CM ने उन्हें आर्यन कहा। उन पर देश और तमिलनाडु की एकता का अपमान करने का आरोप भी लगाया।राज्यपाल आरएन रवि ने CM स्टालिन पर पलटवार करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रूप से घटिया हरकत है। इससे मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा कम होती है।विवाद यहीं नहीं रुका। स्टालिन ने रवि की पोस्ट पर सवाल उठाया और कहा- राज्यपाल ने तमिलगान छूटने पर आपत्ति क्यों नहीं जताई, जबकि उन्हें इसे सही करने की स्वतंत्रता है।दरअसल, यह पूरा विवाद दूरदर्शन तमिल के हिंदी माह समापन समारोह से शुरू हुआ। कार्यक्रम में सिंगर तमिलगान की एक लाइन 'थेक्कनमम आदिल सिरंथा द्रविड़ नाल थिरु नादुम' गाना भूल गए। इस कार्यक्रम में राज्यपाल रवि भी मौजूद थे।हालांकि, बाद में DD तमिल ने स्पष्ट किया कि तमिल थाई वल्थु गाते समय एक लाइन अनजाने में छूट गई थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सिंगर का ध्यान भटक गया था।