17 महीने से जारी हिंसा के बीच मणिपुर में 19 भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को हटाने की मांग की। 15 अक्टूबर को दिल्ली में हुई बैठक के बाद विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा हिंसा रोकने का यह एकमात्र रास्ता है। सिर्फ सुरक्षा बलों की तैनाती से कुछ नहीं होगा।उन्होंने चेतावनी दी अगर हिंसा लंबे समय तक जारी रही, तो राष्ट्र के तौर पर भारत की छवि भी खराब होगी। इस बैठक में कुकी, मैतई और नगा विधायक भी शामिल थे। पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यव्रत सिंह, मंत्री थोंगम विश्वजीत सिंह और युमनाम खेमचंद सिंह शामिल है। लेटर में विधायकों ने कहा कि मणिपुर में लोग भाजपा की सरकार पर अब सवाल उठाने लगे हैं। लोग राज्य में शांति और सामान्य स्थिति चाहते हैं। लोग अब विधायकों से इस्तीफे की मांग कर रहे है। जल्द ही हिंसा का समाधान न निकालने पर दबाव बढ़ता जाएगा।