पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में नगर निगम और जेडीए से प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत जारी हुए फर्जी पट्टों की जांच अब राजस्थान सरकार एसीबी या एसओजी के माध्यम से करवाएगी। स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इसके लिए निगम और जेडीए के अधिकारियों को फर्जी पट्टों की सूची बनाकर राज्य सरकर के पास भेजने के आदेश दिए है। इनमें अब तक आए मामलों के साथ ही पेंडिंग रह गए पट्टों में भी फर्जी पट्टे हैं तो उसकी भी जानकारी देने को कहा है।मंत्री खर्रा जोधपुर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत जारी हुए फर्जी पट्टों को लेकर गंभीर नजर आए। वे दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने दोनों निगमों और जेडीए के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान विधायकों और निगम आयुक्त ने फर्जी पट्टों के मामले में कहा कि पट्टों की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाए। इस पर खर्रा ने फर्जी पट्टी की सूची बनाकर राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अब तक जारी हुए फर्जी पट्टों की जांच एसीबी या एसओजी से करवाने की बात कही।स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इसके लिए निगम और जेडीए के अधिकारियों को फर्जी पट्टों की सूची बनाकर राज्य सरकर के पास भेजने के आदेश दिए है। इनमें अब तक आए मामलों के साथ ही पेंडिंग रह गए पट्टों में भी फर्जी पट्टे हैं तो उसकी भी जानकारी देने को कहा है। नगर निगम उत्तर और दक्षिण के महापौर के फर्जी हस्ताक्षर से बने 3- 4 पट्टे अभी तक सामने आए हैं। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि महापौर के फर्जी हस्ताक्षर से कई पहे जारी किए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा कई पट्टे ऐसे भी बने हैं जिनकी पत्रावलियां तक गायब हो गई हैं। उनकी जांब भी की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જસદણ APMCમાં નવા પ્રમુખ તરીકે અરવિંદભાઈ તાગડિયા ઉપપ્રમુખ તરીકે પ્રેમજીભાઈ રાજપરા બિનહરીફ થયા
જસદણ APMCમાં નવા પ્રમુખ તરીકે અરવિંદભાઈ તાગડિયા ઉપપ્રમુખ તરીકે પ્રેમજીભાઈ રાજપરા જસદણ APMCમાં...
चवे वाघोळीवाडी- सोनारवाडी वस्तीत भर दिवसा गवा रेड्याचे दर्शन झाल्याने गाव झाला भयभीत
रत्नागिरी : तालुक्यातील चवे वाघोळीवाडी व चवे सोनारवाडी येथील भर वस्तीत बुधवारी साडेतीन-चारच्या...
योगी सरकार का EV कस्टमर को तोहफा! यूपी में इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगी बंपर सब्सिडी; जानें डिटेल्स
योगी सरकार ने 2 लाख वाहनों को सब्सिडी देने के लक्ष्य के साथ दोपहिया वाहनों के लिए 100 करोड़ रुपये...
Lok Sabha Election 2024: Varun Gandhi पर Akhilesh Yadav की नजर, Pilibhit सीट को लेकर दिया बड़ा संकेत
Lok Sabha Election 2024: Varun Gandhi पर Akhilesh Yadav की नजर, Pilibhit सीट को लेकर दिया बड़ा संकेत
অসম সাহিত্য সভাৰ সভাপতি পদৰ নিৰ্বাচনৰ বাবে আজি মনোনয়ন পত্ৰ দাখিলৰ বাবে যোবা পথত ৰহাত প্ৰহ্লাদ চন্দ্ৰ তাছা
অসম সাহিত্য সভা সভাপতি পদৰ নিৰ্বাচন ৰ বাবে আজি মনোনয়ন পত্ৰ দাখিলৰ বাবে যোবা পথত ৰহাত প্ৰহ্লাদ...