बूंदी 30 जून। राजस्थान ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जगरूप सिंह रंधावा के जन्मदिवस पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।खोजा गेट गणेश जी मंदिर पर कांग्रेस की ओर से असहायों को भोजन करवाया गया।इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा,युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय तंबोली,एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित बैरागी,पार्षद अंकित बूलीवाल, प्रेमप्रकाश एवरग्रीन,साबिर खान,छात्र नेता किशन गुर्जर, अभाव अभियोग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महावीर मीणा,ब्लॉक अध्यक्ष राजू मीणा, वक्फ बोर्ड उपाध्यक्ष आरुन खान,सादिक खान,अमन राठौर आदि ने जगरूप सिंह रंधावा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

*एनएसयूआई से की शुरुआत*

इस अवसर राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि जगरूप सिंह रंधावा ने सदैव सामाजिक सरोकारों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है।शर्मा ने कहा कि जगरूप रंधावा ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के रूप में छात्र राजनीति से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की और उसके बाद किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष व तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में समर्पण के साथ कार्य किया।

*केक काटकर मनाया जन्मदिन*

नैनवा रोड़ चांदना होटल में जगरूप सिंह रंधावा का पार्षद टीकम जैन की ओर से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा,पूर्व पार्षद जितेंद्र मीणा,तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेमशंकर राठौर,यशवंत दाधीच,प्रेम राठौर,मण्डल अध्यक्ष अशोक जैन आदि ने माल्यार्पण कर रंधावा का स्वागत किया।