कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई.खरगे ने कहा, "मैं उन्हें बधाई देने के लिए यहां आया हूं. हमें खुशी है कि हमारे गठबंधन सहयोगी सीएम बने हैं और लंबे समय के बाद यहां लोकतंत्र स्थापित हुआ है...हम सुनिश्चित करेंगे कि यहां राज्य का दर्जा बहाल हो. इस बीच, कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने प्रधानमंत्री से लोगों के जनादेश का पर जल्दी कदम उठाएं और जम्मू और कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करें.कांग्रेस नेता मीर ने कहा, "लोगों ने राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए अपना जनादेश दिया है. यह हमारा पहला एजेंडा था. पीएम ने भी परिसीमन और फिर चुनाव के बाद राज्य को बहाल करने की प्रतिबद्धता जताई थी. (जम्मू-कश्मीर में) कैबिनेट का गठन तीसरा कदम है. हम चाहते हैं कि पीएम लोगों के जनादेश पर जल्द से जल्द प्रतिक्रिया दें...हम कहना चाहते हैं कि हमें राज्य दें, हम कैबिनेट चलाएंगे." इससे पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यहां के लोग 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के रद्द होने के बाद से कठिन समय देख रहे हैं और अब नई सरकार को इससे जुड़ा अपना पहला प्रस्ताव लाना चाहिए.मुफ्ती ने कहा, "मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को लंबे समय के बाद स्थिर सरकार मिलने पर बधाई देती हूं. अगस्त 2019 (अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद) से जम्मू-कश्मीर कठिन समय का सामना कर रहा है. उन्होंने बड़ी उम्मीद के साथ जनादेश दिया है, यह सोचकर कि गलत फैसले की सदन में निंदा की जाएगी."
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
BREAKING News: लोकसभा प्रत्याशी Afzal Ansari पर अहम सुनवाई | Allahabad High Court | Aaj Tak News
BREAKING News: लोकसभा प्रत्याशी Afzal Ansari पर अहम सुनवाई | Allahabad High Court | Aaj Tak News
અટલ બિહારી બાજપાઈજી ની કવિતાઓ પર સંગીત કાર્યક્રમ યોજાયો
મરાઠી વડમાય પરિષદ વડોદરા દ્વારા હિન્દી ફિલ્મજગત ના મહાન કલાકારો દ્વારા આયોજિત ભારતના ભૂતપૂર્વ...
UPAৰ নতুন নামাকৰণক লৈ বিধায়ক ৰমেন্দ্ৰ নাৰায়ণ কলিতাৰ মন্তব্য
UPAৰ নতুন নামাকৰণক লৈ বিধায়ক ৰমেন্দ্ৰ নাৰায়ণ কলিতাৰ মন্তব্য
'মোদীৰ সন্মুখত কোনো তিষ্ঠিব...
किसानों को आधे दाम पर मिल रहे कृषि उपकरण, सीधे खाते में आएंगे अनुदान के पैसे
आधुनिक तकनीकों और मशीनों ने किसानों के काम को कई गुना आसान बना दिया है. जिन कृषि कार्यों को करने...
ભારતીય નૌકાદળના બે મહિલા અધિકારીઓ, લેફ્ટનન્ટ કમાન્ડર રૂપા એ. અને લેફ્ટનન્ટ કમાન્ડર દિલના કે. ટૂંક સમયમાં તે દરિયાઈ માર્ગે દુનિયાભરમાં પ્રવાસ કરશે.
*ભારતીય નૌકાદળના બે મહિલા અધિકારીઓ, લેફ્ટનન્ટ કમાન્ડર રૂપા એ. અને લેફ્ટનન્ટ કમાન્ડર દિલના કે....