धर्म जाग्रति संस्थान एवं जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा निवाई के तत्वावधान में सोमवार को निवाई से अयोध्या के लिए यात्रियों का जत्था गाजे बाजे के साथ रवाना होगा। यात्रा संध संचालक विमल जौंला ने बताया कि यह यात्रा दल का जत्था सोमवार को सभी यात्री जिनालयों के दर्शन करके एवं मुनि श्री अनुसरण सागर महाराज के समक्ष श्रीफल चढ़ाकर रवाना होंगे। चातुर्मास कमेठी अध्यक्ष सुनिल भाणजा ने बताया कि सभी 32 यात्रियों का दल निवाई से प्रस्थान करके सर्व प्रथम ऐटा में विराजमान आर्यिका विशुद्ध मति माताजी संघ के दर्शन करेंगे। इसके बाद भगवान आदिनाथ की जन्मस्थली अयोध्या में विराजमान आर्यिका प्रमुख ज्ञानमती माताजी के दर्शन एवं अयोध्या में ही भगवान श्रीराम जन्म भूमि एवं नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के दर्शनार्थ पहुंचेंगे। इसके बाद धर्म नगरी अयोध्या का भ्रमण करेंगे। संघ संचालक विमल जौंला ने बताया कि अयोध्या से रवाना होकर भगवान पाश्र्वनाथ की जन्मस्थली काशी बनारस एवं इलाहाबाद में प्रयागराज त्रिवेणी संगम एवं भगवान पदमप्रभु की जन्मस्थली कौशांबी नगरी एवं मध्यप्रदेश खजुराहो में स्थित आचार्य समय सागर महाराज एवं सिद्ध क्षेत्र सोनागिर की वन्दना एवं झांसी में विराजमान आचार्य विशद सागर महाराज एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा वृन्दावन आदि तीर्थ क्षेत्रों का भ्रमण एवं दर्शन करेंगे और पूजा अर्चना करके देश में खुशहाली की मनोकामना करेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ये हैं देश के 10 युवा सांसद, कोई 25 तो कोई 27 की उम्र में जीता, इकरा हसन का भी नाम शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 कई मायनों में खास है। इस बार संसद में कई युवा सांसद देखने को...
केंद्रीय विद्यालय बूंदी के पूर्व शिक्षक अमित कुमार तिवारी प्रेरणा कार्यक्रम के मेंटर में चयनित
केंद्रीय विद्यालय बूंदी के पूर्व शिक्षक अमित कुमार तिवारी प्रेरणा कार्यक्रम के मेंटर में...
उप राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं - जिला कलक्टर
उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस 8 दिसंबर के सफल क्रियान्वयन के संबंध में तैयारियों को लेकर...
ಐಬಿಒ ೨೦೨೩ರಲ್ಲಿ ಸ್ವರ್ಣ ಗೆದ್ದು ಜಾಗತಿಕ ಮಟ್ಟದಲ್ಲಿ
ಇತಿಹಾಸ ಸೃಷ್ಟಿಸಿದ ಧ್ರುವ ಆಡ್ವಾಣಿ
ಬೆಂಗಳೂರು : ಕನಕಪುರ ರಸ್ತೆಯ ಜಿ.ಆರ್. ಇಂಟರ್ನ್ಯಾಷನಲ್ ಸ್ಕೂಲ್ನ ೧೨ನೇ ದರ್ಜೆ ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿ ಧ್ರುವ...
રીક્ષા ચાલક 100 કરોડનો માલિક..! જુઓ ક્યાંથી આવ્યા આટલા રૂપિયા.? | GUJARAT | GUJARATI NEWS BULLETIN
રીક્ષા ચાલક 100 કરોડનો માલિક..! જુઓ ક્યાંથી આવ્યા આટલા રૂપિયા.? | GUJARAT | GUJARATI NEWS BULLETIN