सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में मुनि अनुसरण सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित आचार्य शांतिसागर शताब्दी वर्ष महोत्सव का ध्वजारोहण करके शुभारंभ किया गया। मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि रविवार को निवाई सहित सम्पूर्ण देश में आचार्य शांतिसागर महाराज का 100 वां शताब्दी वर्ष महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष सुनील भाणजा, विष्णु बोहरा, हुकमचंद जैन, हितेश छाबड़ा, पवन बोहरा, मुकेश बनेठा, सुशील गिंदोडी, महेश मोटूका, नेमीचंद सिरस, चेतन जैन, प्रेमचंद गिंदोडी, कजोड़मल सेदरिया, नरेश बडागांव, हेमा बनेठा, शशी सोगाणी, मुन्नी भाणजा, शकुन्तला भाणजा, सुनिता सांवलिया व शकुंतला छाबडा सहित कई श्रद्धालुओं ने आचार्य शांतिसागर शताब्दी महोत्सव का ध्वजारोहण करके शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि समाधिस्थ आचार्य अभिनंदन सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि अनुसरण सागर महाराज ससन्घ के पावन सानिध्य में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर जी की पावन धरा पर कार्यक्रम का शुभारंभ शांति सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया। इसी प्रकार श्री दिगम्बर जैन बडा मंदिर, जैन बिचला मंदिर, बपूई वालों के चेताल्य, नसियां जैन मंदिर व विज्ञातीर्थ में भी आचार्य शांतिसागर शताब्दी वर्ष महोत्सव का ध्वजारोहण करके शुभारंभ किया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
2017માં ખારીયા ગામમાં પૂર ની યાદ ની વર્તમાન સ્થિતિ !
ખરીયા ગામની વર્તમાન સ્થિતિ !
शहर के बाल चंद पाड़ा स्थित बोहरा कुंड में सीड़ियो के मरम्मत के नाम पर हो रहा है ठेकेदार द्वारा लीपापोती का कार्य।
शहर के बाल चंद पाड़ा स्थित अभय नाथ महादेव मंदिर के पास बोहरा कुंड में चल रहे सीड़ियो के निर्माण...
iQOO Z9s 5G Series की भारत में हो रही एंट्री, 21 अगस्त को लॉन्च होंगे दो नए स्मार्टफोन
iQOO अपने भारतीय ग्राहकों के लिए iQoo Z9s 5G और iQoo Z9s Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी पिछले...
MP Election 2023: 'कांग्रेस के पास कोई सिद्धांत नहीं', पूर्व प्रदेश Congress महासचिव ने थामा भाजपा का दामन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महासचिव अनिल...