महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की शनिवार को बांद्रा पूर्व में निर्मल नगर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, बाबा सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर कम से कम दो-तीन लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला किया। बाबा सिद्दीकी जैसे ही कार्यालय पर पहुंचे हमलावर दौड़ते हुए आए और व्यवसायी-सह-राजनेता पर अंधाधुंध कई राउंड गोलियां चलाईं। उन्हें दो-तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक सीने में लगी। पास में खड़े एक सहयोगी को भी पैर में गोली लगी। घटना रात करीब 9.30 बजे की है। हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए। इस हत्याकांड से पूरी मुंबई में सन्न है। देशभर से इसको लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने भी इस राजनीतिक हत्या पर रिएक्शन दिया है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर लिखा, ‘बाबा सिद्दीकी जी का दुखद निधन चौंकाने वाला और दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। यह भयावह घटना महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने को उजागर करती है। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए।’
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विधानसभा जनप्रतिनिधि द्वारा दी गई पत्रकार को धमकी ऑडियो हुआ वायरल।।
विधानसभा जनप्रतिनिधि द्वारा दी गई पत्रकार को धमकी ऑडियो हुआ वायरल।।
300 લાભાર્થીઓને આયુષ્યમાન કાર્ડ નું વિતરણ
300 લાભાર્થીઓને આયુષ્યમાન કાર્ડ નું વિતરણ
મહુવા શહેરમાં તાલુકા સેવા સદન ખાતે આંગણવાડી તેડાગર બહેનોએ આવેદનપત્ર આપ્યું
મહુવા શહેરમાં તાલુકા સેવા સદન ખાતે આંગણવાડી તેડાગર બહેનોએ આવેદનપત્ર આપ્યું
ડીસાની ઢુવા પ્રાથમિક શાળા ખાતે ગઈકાલે બાળ સંસદની રચના કરવામાં આવી
ડીસાની ઢુવા પ્રાથમિક શાળા ખાતે ગઈકાલે બાળ સંસદની રચના કરવામાં આવી
Ram Mandir के बावजूद BJP को बिहार में Nitish Kumar की जरूरत क्यों पड़ी, प्रशांत किशोर ने बता दिया
Ram Mandir के बावजूद BJP को बिहार में Nitish Kumar की जरूरत क्यों पड़ी, प्रशांत किशोर ने बता दिया