हरियाणा के कैथल में शनिवार को दशहरे के दिन एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, कैथल में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर मुंदड़ी नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन बच्चों और 4 महिलाओं समेत एक ही परिवार के 7 लोगों के मरने की खबर है। मृतक कैथल के डीग गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह यह परिवार ऑल्टो कार से मंदिर में माथा टेकने जा रहा था। इसी दौरान मुंदड़ी पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने कार को नहर में गिरते देखा तो वह मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। आनन-फानन में लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक 15 वर्षीय लड़की का शव अभी तक नहीं मिला है। कार का ड्राइवर इस हादसे में बच गया है और उसका इलाज कैथल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Surendranagar News | સુરેન્દ્રનગર: જિલ્લા ભાજપ પ્રમુખ Hitendrasinh Chauhan નો અભિવાદન સભારંભ| Dpnews
Surendranagar News | સુરેન્દ્રનગર: જિલ્લા ભાજપ પ્રમુખ Hitendrasinh Chauhan નો અભિવાદન સભારંભ| Dpnews
વારાહી : ACBની સફળ ટ્રેપ | SatyaNirbhay News Channel
વારાહી : ACBની સફળ ટ્રેપ | SatyaNirbhay News Channel
नायलान मांजा से पतंग वाले लोगो पर होंगी फौजदारी... 5 साल कि सजा सहित 1 लाख के जुर्माने का प्रावधान... मनपा का जोन निहाय दल सुसज्ज...
प्रविण झोलेकर - अमरावती प्रतिनिधि
अमरावती :- मकर संक्रांती पर्व के अवसर पर पतंगोत्सव मनाया जाता...