हरियाणा के कैथल में शनिवार को दशहरे के दिन एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, कैथल में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर मुंदड़ी नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन बच्चों और 4 महिलाओं समेत एक ही परिवार के 7 लोगों के मरने की खबर है। मृतक कैथल के डीग गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह यह परिवार ऑल्टो कार से मंदिर में माथा टेकने जा रहा था। इसी दौरान मुंदड़ी पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने कार को नहर में गिरते देखा तो वह मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। आनन-फानन में लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक 15 वर्षीय लड़की का शव अभी तक नहीं मिला है। कार का ड्राइवर इस हादसे में बच गया है और उसका इलाज कैथल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
चीन से 75% विवाद खत्म होने पर जयशंकर की सफाई:कहा- मेरा बयान सिर्फ सैनिकों के पीछे हटने पर था
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के साथ 75% विवाद हल होने वाले बयान को लेकर सफाई दी है।...
पड़ोसियों में झगड़ा हुआ, झगड़े के चलते एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई जिसे कोटा एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती
कोटा के किशोरपुरा इलाके में खाली पड़े भूखंड को लेकर दो पड़ोसियों में झगड़ा हुआ, झगड़े के चलते एक...
গীত আৰু কবিতাৰ সংকলন "বিৱৰ্তন" উন্মোচন
যোৱা ৩০ অক্টোবৰত অৱসৰী শিক্ষক, সাহিত্যনুৰাগী চন্দ্ৰ কান্ত শৰ্মাৰ গীত আৰু কবিতাৰ সংকলন...
જાફરાબાદ માં આવનારા તેહેવારોને અનુલક્ષી ટાઉન પોલીસ સ્ટેશનમાં શાંતિ સમિતિની મિટિંગ રાખવામાં આવી હતી
૦૭/૦૮/૨૦૨૨ ના રોજ જાફરાબાદના ખાતે ટાઉન પોલીસ સ્ટેશનમાં આવનારા તેહેવારને જેવા કે મોહરમ, રક્ષાબંધન,...