देशभर में आज दशहरा मनाया जा रहा है। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा होती है, इसलिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में जवानों के साथ त्योहार मनाने पहुंचे। सुकना कैंट में रक्षा मंत्री ने पहले अस्त्र-शस्त्र की पूजा की। बाद में वहां मौजूद जवानों को तिलक लगाया। वही राजनाथ सिंह ने कहा कि लोहे और लकड़ी से बनी चीजों की पूजा उस परंपरा का प्रतीक है, जिसमें हम किसी भी वस्तु के इस्तेमाल से पहले और बाद में उसके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। यह प्रतीक है कि जरूरत पड़ने पर शस्त्रों को पूरी ताकत से प्रयोग किया जा सकता है।हमने कभी भी किसी देश पर पहले हमला नहीं किया है। हमें किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमने युद्ध तभी लड़ा, जब किसी देश ने हमारी अखंडता और संप्रभुता का अनादर किया हो। जब किसी देश ने धर्म, सत्य और मानवीय मूल्यों का अपमान किया हो।सीमाओं पर सेनाओं की मौजूदगी से किसी भी घटना की संभावना नहीं है। लेकिन, मौजूदा हालात में अनदेखी नहीं कर सकते हैं। दुनिया में कुछ भी हो, तैयारियों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।इधर, देशभर में कोलकाता, मैसूर, गुजरात, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। शाम तक रावण दहन होगा। दुर्गा पंडालों में रखी गई देवी प्रतिमाओं का विजर्सन भी होगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગળતેશ્વરના અમદાવાદ ઇન્દોર હાઇવે પરથી ટ્રકમાં લઇ જવાતા જુના ફર્નિચરના આડમાં હેરાફેરી કરતા 16 લાખ 89 હજાર 936 રૂ.ના મુદ્દામાલ સાથે રાજસ્થાનના એક ઈસમને સેવાલિયા પોલીસે દબોચી લીધો
સેવાલીયા પોલીસના માણસોએ ગત રાત્રે ગળતેશ્વરના સોનીપુરા પાસેના અમદાવાદ-ઈન્દોર હાઈવે પર ગોધરા તરફથી...
વઢવાણ વિધાનસભા ના ભાજપના ઉમેદવારના સમર્થન માં જાહેર સભા યોજાઈ :૧૦૦ થી વધારે કાર્યકર્તા સાથે ભાજપમાં જોડાયા
વઢવાણ વિધાનસભાના ભાજપના ઉમેદવાર જગદીશભાઈ મકવાણાએ વોર્ડ નં ૩ માં કરમણપરા ખાતે જંગી જાહેરસભા...