खबर राजस्थान के अलवर जिले से है। अलवर से होकर गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में परिवार के आधे से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि परिवार हरियाणा का रहने वाला था और बालाजी के दर्शन करने के लिए दौसा के मेहंदीपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर मेंटीनेंस के लिए खोदा गया गड्ढा चालक को नहीं दिखाई दिया। कार उसमें गिरी और कई बार पलटी। कार सवार तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसा देर रात करीब दस बजे भैड़ोली के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि नारनौल के रहने वाले साठ साल के विद्यानंद अपने परिवार के साथ कार में सवार थे। जब कार पलटी उससे कुछ देर पहले ही पूरे परिवार ने ढाबे पर खाना खाया था और उसके बाद परिवार आगे के लिए रवाना हो गया था। इस दौरान जब कार एक्सप्रेस वे से गुजरी तो चालक को गड्ढा दिखाई नहीं दिया। बताया जा रहा है कि गड्ढे से सुरक्षा के लिए जो बेरिकेट लगाए गए थे, वे काफी दूर रखे थे। इस कारण यह हादसा होना सामने आया है।हादसे में विद्यानंद,उनके 30 साल के बेटे शुभम और बेटी सोनिका यादव की मौत हो गई। उनकी पत्नी संतोष देवी और छह साल के बच्चे कारव की हालत गंभीर है। कार चला रहे चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। देर रात हुए इस हादसे के बाद मृतकों के शवों को रैणी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। कार भी पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસા પોલીસે એક જ અઠવાડિયામાં બે અલગ અલગ જગ્યાએથી બે ગાડી સહિત 10.55 લાખ રૂપિયાનો દારૂનો જથ્થો
ડીસા પોલીસે એક જ અઠવાડિયામાં બે અલગ અલગ જગ્યાએથી બે ગાડી સહિત 10.55 લાખ રૂપિયાનો દારૂનો જથ્થો
कोटा बैराज गेट के पास पत्थरों में एक भारी भरकम अजगर फसा,तीन दिन बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी
कोटा बैराज परिसर के गेट के पास पत्थरों में एक भारी भरकम अजगर फस गया,7 फीट लंबे अजगर ने बाहर...
मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुए बच्चे को आरपीएफ और जीआरपी मथुरा ने फिरोजाबाद से किया बरामद
मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुए बच्चे को आरपीएफ और जीआरपी मथुरा ने फिरोजाबाद से किया बरामद
સુરેન્દ્રનગર સમસ્ત બ્રહ્મસમાજ મહિલા પાંખ દ્વારા આનંદ ના ગરબા યોજાયા
તા.૯/૪/૨૦૨૩ ના રોજ બ્રહ્મ મિત્ર મંડળ માં સુરેન્દ્રનગર સમસ્ત બ્રહ્મસમાજ મહિલા પાંખ શહેરી વિસ્તાર...
भाजपा जिला प्रवक्ता अनिल जैन तालेड़ा ने 51 कन्याओं को कराया कन्या भोज।
नमाना. तालेड़ा में नवरात्रि की नवमी के पर्व पर भाजपा जिला प्रवक्ता अनिल जैन तालेड़ा ने 51...