नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) विधायक दल के नेता उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होने कांग्रेस, आप, माकपा व निर्दलीय विधायकों के समर्थन के पत्र भी एलजी को सौंपे। उमर बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। एलजी से मुलाकात के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सरकार गठन की प्रक्रिया में दो-तीन दिन लग सकते हैं क्योंकि दस्तावेज तैयार कर राष्ट्रपति भवन व गृह मंत्रालय को भेजने होंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शपथ ग्रहण होगा। इससे पूर्व कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में एनसी को बिना शर्त समर्थन देने का निर्णय किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सीएलपी नेता तय करने के लिए कांग्रेस आलाकमान को अधिकृत किया गया। बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने एनसी को समर्थन के बारे में कर्रा ने कहा कि पार्टी की कोई मांग नहीं है, हमारे गठबंधन की भावना संख्या और मंत्री पद के खेल से कहीं आगे है। उधर, आम आदमी पार्टी तथा जम्मू क्षेत्र की ठंडामंडी सीट से जीते निर्दलीय विधायक मुजफ्फर इकबाल खान ने भी एनसी को समर्थन देने की घोषणा की। चार निर्दलीय विधायक पहले ही एनसी को समर्थन दे चुके हैं। आम आदमी पार्टी का एक विधायक है। ऐसे में 90 विधायकों वाली विधानसभा में एनसी के समर्थक विधायकों की संख्या 55 हो गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Farmers Protest: Punjab में 4 घंटे का रेल रोको आंदोलन, इन रुटों पर संभलकर चलें | MSP | Sindhu Border
Farmers Protest: Punjab में 4 घंटे का रेल रोको आंदोलन, इन रुटों पर संभलकर चलें | MSP | Sindhu Border
Car Pile Up : हाइवे पर टकराई 150 से ज़्यादा कारें, क्यों हुआ ये हादसा? (BBC Hindi)
Car Pile Up : हाइवे पर टकराई 150 से ज़्यादा कारें, क्यों हुआ ये हादसा? (BBC Hindi)
अकनिर कविता घर,असम का२९वां स्थापना दिवस की तैयारी, सभा आयोजित।
बच्चों के सर्वांगीण विकास साधन के लिए वर्ष १९९४के १जनवरी को स्थापित व्यक्तिक्रम धर्मी शिशु...
CM भजनलाल ने विधायकों के साथ देखी 'वीर सावरकर' फिल्म, विपक्ष को भी डिनर और मूवी देखने का मिला था न्योता
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों और विधायकों के साथ 'वीर सावरकर' फ़िल्म देखी....
बनासकांठा - पिछली दो बड़ी चोरी अनसुलझी... और एक और बड़ी चोरी ..
बनासकांठा - पिछली दो बड़ी चोरी अनसुलझी... और एक और बड़ी चोरी ..