सेंसेक्स आज यानी 11 अक्टूबर को 230 अंक की गिरावट के साथ 81,381 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट रही, ये 24,964 के स्तर पर बंद हुए।वहीं, BSE स्मॉल कैप 246 अंक चढ़कर 56,600 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट रही। NSE के फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.19% की तेजी रही। एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.57% की तेजी रही। कोरिया का कोस्पी 0.087% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 2.55% की गिरावट के साथ बंद हुआ।10 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.14% गिरकर 42,454 पर और नैस्डैक 0.052% गिरकर 18,282 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.21% गिरकर 5,780 पर बंद हुआ।NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 10 अक्टूबर को ₹4,926.61 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,878.33 करोड़ के शेयर खरीदे। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 15 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 17 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकते हैं। 22 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।