हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होती हुई दिख रही है। कांग्रेस पार्टी ने अभी तक 3 सीटों पर जीत हासिल की है। खबर लिखे जाने तक भारतीय जनता पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग पर आंकड़ा जारी करने में देर करने का आरोप भी लगाया है। इधर, राजस्थान के पूर्व सीएम और हरियाणा के सीनियर ऑब्जर्वर अशोक गहलोत ने परिणामों को लेकर आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव के अजीब ट्रेंड सामने आ रहे हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणाम का पार्टी शाम तक आकलन करेगी। वहीं, जम्मू कश्मीर के परिणामों को लेकर कहा कि यहां तो कांग्रेस जीत रही है।जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अभी भी कांग्रेस का वोट प्रतिशत 40 ओर भाजपा के 39 प्रतिशत है। अभी शाम तक स्थिति क्लियर होगी कि क्या होगा, क्या नहीं, उम्मीद तो यही है कि कांग्रेस जीत रही है। जो ट्रेंड आए हैं वह बड़े अजीब है। शाम तक विस्तृत में बात होगी की क्या कारण रहे। अशोक गहलोत ने कहा कि उम्मीद तो मैंने जताई थी कि कांग्रेस जीत रही है, लेकिन ट्रेंड ऐसे आ रहे हैं। शाम तक इंतजार करना चाहिए। प्रतिशत वोट के मामले में कांग्रेस का ज्यादा है। शैलजा की नाराजगी के हरियाणा चुनाव नतीजों पर असर के सवाल पर गहलोत ने कहा कि इन सब बातों पर शाम को पार्टी एनालाइज करेगी उसके बाद ही सामने आएगा कि क्या कारण रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Maharashtra Chunav 2024: उद्धव, फडणवीस के बाद अब अजित पवार के बैग की हुई चेकिंग | Aaj Tak
Maharashtra Chunav 2024: उद्धव, फडणवीस के बाद अब अजित पवार के बैग की हुई चेकिंग | Aaj Tak
નરેન્દ્રભાઈ મોદી અને મુખ્યમંત્રી શ્રી ભુપેન્દ્રભાઈ પટેલ ચૂંટણીની જાહેર સભા પ્રસંગે આવ્યા ત્યારે આગેવાનો સાથે મુલાકાત કરી
સુરેન્દ્રનગરમાં વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદી અને મુખ્યમંત્રી શ્રી ભુપેન્દ્રભાઈ પટેલ ચૂંટણી...
ड्यूटी पर तैनात नर्स के साथ आरोपी ने की मारपीट ,जान से मारने की दी धमकी
अमानगंज थाना में शासकीय कार्य में बाधा डालने को लेकर मामला दर्ज
पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...
James Sangma denies corruption charges on MDA,slams All India Trinamool Congress
After Chief Minister and Deputy Chief Minister, another NPP Minister, James Sangma has refused to...