हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होती हुई दिख रही है। कांग्रेस पार्टी ने अभी तक 3 सीटों पर जीत हासिल की है। खबर लिखे जाने तक भारतीय जनता पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग पर आंकड़ा जारी करने में देर करने का आरोप भी लगाया है। इधर, राजस्थान के पूर्व सीएम और हरियाणा के सीनियर ऑब्जर्वर अशोक गहलोत ने परिणामों को लेकर आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव के अजीब ट्रेंड सामने आ रहे हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणाम का पार्टी शाम तक आकलन करेगी। वहीं, जम्मू कश्मीर के परिणामों को लेकर कहा कि यहां तो कांग्रेस जीत रही है।जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अभी भी कांग्रेस का वोट प्रतिशत 40 ओर भाजपा के 39 प्रतिशत है। अभी शाम तक स्थिति क्लियर होगी कि क्या होगा, क्या नहीं, उम्मीद तो यही है कि कांग्रेस जीत रही है। जो ट्रेंड आए हैं वह बड़े अजीब है। शाम तक विस्तृत में बात होगी की क्या कारण रहे। अशोक गहलोत ने कहा कि उम्मीद तो मैंने जताई थी कि कांग्रेस जीत रही है, लेकिन ट्रेंड ऐसे आ रहे हैं। शाम तक इंतजार करना चाहिए। प्रतिशत वोट के मामले में कांग्रेस का ज्यादा है। शैलजा की नाराजगी के हरियाणा चुनाव नतीजों पर असर के सवाल पर गहलोत ने कहा कि इन सब बातों पर शाम को पार्टी एनालाइज करेगी उसके बाद ही सामने आएगा कि क्या कारण रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બનાસકાંઠા દિયોદર તાલુકાના હરિપુરા (ધ) પ્રાથમિક શાળા માં ધોરણ ૮નાબાળકોનો વિદાય સમારંભ યોજાયો
બનાસકાંઠા દિયોદર તાલુકાના આજે શ્રી હરિપુરા (ધ) પ્રાથમિક શાળામાં ધોરણ - ૮ ના બાળકોનો
વિદાય...
સીદસર ગામે 50 જેટલા મકાનો પાડી દેવામાં આવ્યા
સીદસર ગામે 50 જેટલા મકાનો પાડી દેવામાં આવ્યા
चोर अंदर घुसा,,,, बाहर पुलिस पहुची
डिप्टी एसपी की पत्नी को पड़ोस के सुने मकान में चोर की भनक लगी तो फोन किया...
iQOO Neo 9 Pro प्री-बुकिंग के लिए हुआ पेश, 1000 रुपये से कम में मिल रही ये आकर्षक डील
iQOO ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए iQOO Neo 9 Pro की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने iQOO...
তিনিচুকীয়াৰ মাকুমৰ গোপনাৰীত উদ্ধাৰ এটা প্ৰকাণ্ড অজগৰ
তিনিচুকীয়াৰ মাকুমৰ গোপনাৰীত উদ্ধাৰ এটা প্ৰকাণ্ড অজগৰ