राजस्थान में सर्कस वाले बयान पर सियासत गरमाई हुई है। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर तीखा पलटवार किया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि गहलोत ने पांच साल तक सर्कस ही चलाया। कभी होटल से तो, कभी कहीं से। इसलिए अब उनको सर्कस ही दिखता है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को नाहरगढ़ जैविक उद्यान में टाइगर सफारी के लोकार्पण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आजकल वो (अशोक गहलोत) सोशल साइट पर कई बातें लिख रहे हैं। मैं उनको याद दिलवाना चाहता हूं आदमी जब किसी पर अंगुली उठाता है तो चार अंगुली उसकी तरफ भी होती है। यह उनको ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गहलोत प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वो जिन बातों को कह रहे हैं, वो खुद भी कर सकते थे। उनका भी लंबा समय रहा है। उनको यह सोचना चाहिए कि वो जो कह रहे हैं। उसमें वो कितने खरे उतरे हैं। सोचे समझे बिना कोई बात नहीं कहनी चाहिए। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान भजनलाल सरकार पर जुबानी हमला बोला था। गहलोत ने कहा था कि राजस्थान में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। कोई मंत्री इस्तीफा दे रहा है, कोई मनाने में लगा है। सरकार पूरी तरह फेल है। मुख्यमंत्री दिल्ली अप-डाउन करना बंद करें और प्रदेश की जनता का ध्यान रखें। गहलोत ही नहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी कई मौकों पर कह चुके है कि राजस्थान में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ચૂંટણી કામગીરીમાં રોકાયેલા પોલીંગ સ્ટાફને બીજા તબક્કાની તાલીમ આપી સજ્જ કરાયા
ગુજરાત વિધાનસભાની સામાન્ય ચૂંટણી માટે મહીસાગર જિલ્લાની ત્રણ બેઠકો માટે આગામી તા.૫ ડિસેમ્બર-૨૦૨૨ના...
Delhi Excise Policy: जेल में बंद सीएम केजरीवाल को मिलेगी राहत? सुप्रीम कोर्ट में 15 अप्रैल को होगी सुनवाई
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल के बाद भी क्या जेल में रहना...
छपरा में मचा हाहाकार, 27 लोगों की संदिग्ध हालात में हुई मौत
छपरा जहरीली शराब कांड ने अब बड़ा रूप ले लिया है. संदिग्ध हालात में अब तक 27 लोगों की मौत...
હાલોલ એસ.ટી.સ્ટેન્ડ ખાતે ધારાસભ્ય જયદ્રથસિંહ પરમારની અધ્યક્ષતામાં 2 મીની બસોના લોકાર્પણનો કાર્યક્રમ યોજાયો.
ગુજરાત રાજ્ય એસટી પરિવહન નિગમ દ્વારા હાલોલ ST ડેપો ખાતે અત્યાધુનિક સુવિધા સભર 2 નવીન ABS-6 મીની...
Rahul Gandhi ने क्यों बोला Rajasthan, Chattisgarh में Congress की सरकार जा रही है? Assembly Election
Rahul Gandhi ने क्यों बोला Rajasthan, Chattisgarh में Congress की सरकार जा रही है? Assembly Election