राजस्थान के बारां जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत चार दिवसीय प्रवास पर है। उन्होंने प्रवास के तीसरे दिन शनिवार शाम को कृषि उपज मंडी परिसर में स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस दौरान सरसंघचालक भागवत ने उदाहरण देकर स्वयंसेवकों को अपनी बात समझाई। उन्होंने युगांडा में करीब 49 साल पहले इजराइल के एक यात्री विमान के अपहरण की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि युगाण्डा में जिस जगह पर विमान को अपहरण कर रखा था। उस जगह इजराइल ने हमलाकर जहाज को छुड़ाकर वापिस अपने देश ले आया।मोहन भागवत ने कहा कि इस घटना से इजराइल ने पूरी दुनिया में अपने को मजबूत देश सिद्ध किया। इजराइल छोटा सा देश है, लेकिन उसमें राष्ट्रभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है। हमें भी भारत की दुनिया में प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए उसे मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत की प्रतिष्ठा अपने देश के मजबूत होने से है। मजबूत राष्ट्र के प्रवासियों की सुरक्षा भी तब ही है, जब उनका राष्ट्र सबल है वरना निर्बल राष्ट्र के प्रवासियों को देश छोडने के आदेश दे दिए जाते है। भारत का बड़ा होना प्रत्येक नागरिक के लिए भी उतना ही आवश्यक है। हिन्दु समाज को अपनी सुरक्षा के लिए भाषा, जाति, प्रांत के भेद व विवाद मिटाकर संगठित होना होगा। समाज ऐसा हो, जहां संगठन, सद्भावना एवं आत्मीयता का व्यवहार हो। समाज में आचरण, अनुशासन, राज्य के प्रति कर्तव्य एवं ध्येय निष्ठ होने का गुण आवश्यक है। मैं व मेरा परिवार मात्र से समाज नहीं बनता, बल्कि हमें समाज की सर्वांगीण चिंता करनी होगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PM Modi Visit to Ukraine: प्रधानमंत्री यूक्रेन की यात्रा करेंगे या नहीं? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब
पिछले कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की यात्रा की थी। इस दौरे में पीएम मोदी ने...
Union Budget 2024: केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने बजट 2024 को लेकर क्या कहा ? सुनिए बयान | Aaj Tak
Union Budget 2024: केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने बजट 2024 को लेकर क्या कहा ? सुनिए बयान | Aaj Tak
Weekly Top Picks: किस Sector और Share में लगाएं अब पैसा, बाजार में कहां है दमदार कमाई का मौका?
Weekly Top Picks: किस Sector और Share में लगाएं अब पैसा, बाजार में कहां है दमदार कमाई का मौका?
સ્પર્શ મહોત્સવમાં મુખ્યમંત્રી ઉપસ્થિત રહ્યા
મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલે કેન્દ્રીય માર્ગ-પરિવહન મંત્રી શ્રી નીતિન ગડકરી સાથે પરમ પૂજ્ય...
रावतभाटा के झरझनी तालाब में मरने लगी मछलियां: पानी हुआ काला, बीमारी की आशंका से मिट्टी में दबाईं हजारों मरी मछलियां
रावतभाटा तहसील की झरझनी पंचायत के मेन रोड स्थित बालाजी तालाब में अचानक एक के बाद एक हजारों मृत...