हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है इस बीच महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने दावा किया कि राज्य में उनकी सरकार बननी तय है। लांबा ने पीएम के महाराष्ट्र दौरे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, भाजपा हरियाणा का चुनाव हार रही है। हरियाणा में भाजपा 10 साल की डबल इंजन की सरकार से बाहर होने वाली है। क्योंकि, यहां के किसान, युवाओं ने महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर वोट किया है। कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र इसलिए गए हैं क्योंकि उन्हें वहां की चिंता होने लगी है। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में हार के बाद दिल्ली की सरकार गिर जाएगी। लांबा ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए भाजपा शासित सरकारों पर कई आरोप लगाए। उत्तर प्रदेश के देवरिया में छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी पर अलका लांबा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि रात में भी महिलाएं गहने पहनकर बाहर जा सकती हैं। कानून व्यवस्था काफी सुधर गई है। लेकिन, क्या इसी कानून व्यवस्था के बारे में गृह मंत्री बात कर रहे थे। आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं बिना भय के कार्यस्थल पर नहीं जा सकती है। भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। वहीं लांबा ने टीएमसी शासित प्रदेश बंगाल में 10 साल की बच्ची के साथ हुई ज्यादती को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, देश का ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां अपराध नहीं हो रहे हैं। हम लगातार कह रहे हैं कि महिलाओं के प्रति अपराधों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। पश्चिम बंगाल की महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मांग करूंगी कि मिसाल कायम कीजिए और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Nifty & Nifty Bank Today: Virendra Kumar से जानें, Nifty-Nifty Bank में किन Levels पर करें
Nifty & Nifty Bank Today: Virendra Kumar से जानें, Nifty-Nifty Bank में किन Levels पर करें
ગુરુકુળ મહિલા આર્ટસ એન્ડ કોમર્સ કોલેજમાં સંગીત તેમજ ભરતનાટ્યમના પ્રમાણપત્ર વિતરણનો કાર્યક્રમ યોજાયો
*ગુરુકુળ મહિલા આર્ટસ એન્ડ કોમર્સ કોલેજમાં સંગીત તેમજ ભરતનાટ્યમના પ્રમાણપત્ર વિતરણનો કાર્યક્રમ...
વલસાડ જિલ્લાના પારડી તાલુકાના ખડકી ગામે તીનપત્તિનો જુગાર રમતા 8 લોકોને પોલીસે ઝડપી પાડ્યા
વલસાડ જિલ્લા પારડી તાલુકાના ખડકી ગામે જુગાર ચાલતો હોવાની બાતમી પારડી પોલીસ ને મળતા પારડી પોલીસ...
কোৰোকানিত সমৰ্থকৰ সৈতে নাচি বিজয় উৎসৱ পালন ৰজাবাৰী সমষ্টিৰ প্ৰাৰ্থী ভৈৰৱ দেউৰীৰ
ৰজাবাৰী সমষ্টিত জয়লাভ কৰাৰ পাছতেই সমৰ্থকৰ সৈতে মাহমৰাৰ কোৰোকানিত নাচিলে বিজেপিৰ প্ৰাৰ্থী ভৈৰৱ...