राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर संगठन और सरकार के कामकाज से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर लगभग 1 घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की जानकारी पार्टी अध्यक्ष को दी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राजस्थान सरकार के मंत्रियों के कामकाज को लेकर भी चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान, विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भी बात हुई. नड्डा के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते सीएम शर्मा ने एक्स पर लिखा, 'इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट 2024, राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं एवं प्रदेश में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की वर्तमान प्रगति एवं अन्य संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा की व उनका आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया.' इस मुलाकात से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के समय पार्टी आलाकमान द्वारा बनाए गए चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से भी मुलाकात की. वहीं जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से भी उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. सीआर पाटिल के आवास पर हुई दोनों नेताओं की बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी भी मौजूद रहे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
16 ટન નાળીયેરના રૂ.5.31 લાખ ન ચૂકવી ઠગાઈ આચરી
છેતરપિંડી: ધાનેરાના વેપારીએ 16 ટન નાળીયેરના રૂ. 5.31 લાખ ન ચૂકવી ઠગાઈ આચરી
...
राष्ट्र की सुरक्षा के साथ और युवाओं के भविष्य के साथ ये खिलवाड़ है। सांसद शक्ति सिंह गोहिल #congress
75 प्रतिशत वहां से ठेके की नौकरी करने के बाद हर चार साल में बाहर निकल जाएंगे। तो ये इस देश की...
Redmi A3x पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट; 5,000mAh की बैटरी के साथ मिलते हैं कमाल फीचर्स
Redmi अपने कस्टमर्स के लिए हाल ही में एक नया फोन लॉन्च किया है जो एक बजट फोन है। Redmi A3x एक...
વિજય સેતુપતિની ફીઃ શાહરૂખની સામે વિલન બનવા સાઉથ સ્ટારે લીધી આટલી મોટી ફી, મેકર્સનું શું થયું
જવાન રીલિઝ ડેટ 2023: તમિલ ફિલ્મ સ્ટાર વિજય સેતુપતિની બોલિવૂડ ડેબ્યુ ફિલ્મ મુંબઈકર તૈયાર છે, પરંતુ...