राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर संगठन और सरकार के कामकाज से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर लगभग 1 घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की जानकारी पार्टी अध्यक्ष को दी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राजस्थान सरकार के मंत्रियों के कामकाज को लेकर भी चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान, विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भी बात हुई. नड्डा के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते सीएम शर्मा ने एक्स पर लिखा, 'इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट 2024, राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं एवं प्रदेश में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की वर्तमान प्रगति एवं अन्य संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा की व उनका आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया.' इस मुलाकात से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के समय पार्टी आलाकमान द्वारा बनाए गए चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से भी मुलाकात की. वहीं जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से भी उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. सीआर पाटिल के आवास पर हुई दोनों नेताओं की बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी भी मौजूद रहे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ragini Sonker Viral Speech : सपा की विधायक ने सदन में ऐसा क्या कहा, जो वायरल हो गया भाषण (BBC Hindi)
Ragini Sonker Viral Speech : सपा की विधायक ने सदन में ऐसा क्या कहा, जो वायरल हो गया भाषण (BBC Hindi)
ભાવનગર શહેરના હાઇવે ટ્રાફિક પી.એસ.આઈ. આર.જે રહેવરનો વિદાય સમારંભ યોજાયો
ભાવનગર શહેરના હાઇવે ટ્રાફિક પી.એસ.આઈ. આર.જે રહેવરનો આજે વિદાય સમારંભ કાર્યક્રમ યોજાયો હતો. જેમાં...
India China Relations: भारत ने क्या चीन की दुखती रग पर हाथ रख दिया है? (BBC Hindi)
India China Relations: भारत ने क्या चीन की दुखती रग पर हाथ रख दिया है? (BBC Hindi)
Delhi Election 2025: 'Cash For Vote' से गरमाई Delhi की सियासत, Kejriwal की योजना फ्रॉड!
Delhi Election 2025: 'Cash For Vote' से गरमाई Delhi की सियासत, Kejriwal की योजना फ्रॉड!
Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनाव प्रचार का आखिरी दौर, BJP-Congress का जबरदस्त प्रचार
Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनाव प्रचार का आखिरी दौर, BJP-Congress का जबरदस्त प्रचार