हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश का क्या होगा, यह हथीन और नूंह से कांग्रेस प्रत्याशियों की रैली में लगे पाकिस्तान जिंदा बाद के नारों ने साबित कर दिया। अगर इन बाप-बेटा की सरकार बनी तो यहीं नहीं ये पाकिस्तान जिंदाबाद पलवल तक और फिर पूरे हरियाणा में छा जाएगा।उक्त बातें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने पलवल में भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।उन्होंने कहा कि हरियाणा में बाप-बेटे की सरकार नहीं आनी चाहिए, वरना हरियाणा प्रदेश के हालत ओर बिगड़ जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान चुनाव जीतने के बाद हिंदुओं को मेवात से निकालने की धमकी दे रहे है। कांग्रेस सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भाई भतीजावाद व क्षेत्रवाद के नाम पर नौकरी दी जाती है।कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, लेकिन प्रदेश में भाजपा की नायब सरकार ने भाई भतीजावाद को समाप्त किया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। इसलिए प्रदेश में रिश्तेदारों को नौकरी देने वाली सरकार नहीं बनानी है, बल्कि जो सबका भला करें ऐसा सरकार चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों से चुन-चुन कर हिसाब लिया जाएगा।

Sponsored

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट - बूंदी

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |